नई दिल्ली

हैवान बना पिता: लंबे समय से बेटी के साथ कर रहा था दुष्कर्म, पीड़िता ने चुपके से रिकॉर्ड किया वारदात का वीडियो

Father Daughter Rape Case: उत्तरी दिल्ली से रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता अपनी ही इकलौती बेटी के साथ पिछले एक दशक से यौन शोषण कर रहा था, जानिए पूरी घटना।
2 min read
Apr 11, 2026
Rape news
फोटो पत्रिका

Father Daughter Rape Case: उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक पिता अपनी ही इकलौती बेटी का पिछले एक दशक से यौन शोषण कर रहा था। बुराड़ी थाना पुलिस ने इस शर्मनाक मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की और आरोपी पिता को उसकी घिनौनी करतूतों के लिए गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से पीड़िता को डरा-धमकाकर इस जघन्य अपराध को अंजाम देता रहा, लेकिन लोक-लाज के डर को त्याग कर पीड़िता ने साहस दिखाया और पिता की हैवानियत का वीडियो चुपके से रिकॉर्ड कर लिया। इसी ठोस सबूत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है, जिसने पिछले दस वर्षों से अपनी ही बेटी की जिंदगी को नरक बना रखा था।

'किसी को कुछ भी बताया तो अच्छा नहीं होगा'

पुलिस के अनुसार आरोपित लंबे समय से पीड़िता को डराकर और धमकाकर इस जघन्य अपराध को अंजाम देता आ रहा था। अपनी ही बेटी को लगातार इस बात की धमकी देता था कि अगर उसने घर की बात बाहर की या किसी को कुछ बताया, तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इसी डर और मानसिक दबाव के कारण पीड़िता सालों तक खामोश रही और इस नरक को झेलती रही।

सुसाइड की कोशिश, मां ने धमकी देकर कराया चुप

पीड़िता ने बताया कि जब वह बड़ी हुई तो उसे इस घिनौने कृत्य से नफरत होने लगी। उसने डिप्रेशन में आकर सुसाइड करने की भी कोशिश की, लेकिन नाकाम रही। 16 साल की उम्र में उसने हिम्मत जुटाकर मां को सब बताया, लेकिन मां ने उसकी बातों पर यकीन करने के बजाय उसे ही चुप करा दिया। वर्ष 2018 में, जब रंजना बिलासपुर स्थित एम्स में मानसिक काउंसलिंग के लिए गई, तो उसने वहां के डॉक्टर को आपबीती सुनाई। डॉक्टर ने जब यह बात पीड़िता की मां को बताई तो मां ने बेटी को एक कमरे में घंटों बंद रखकर धमकी दी। दबाव और डर के चलते डॉक्टर के सामने यह झूठ बोलना पड़ा कि वह 'मानसिक भ्रम' के कारण पिता पर आरोप लगा रही थी।

चुपके से रिकॉर्ड किया वारदात का वीडियो

हालांकि, साहस जुटाते हुए पीड़िता ने खुद ही सबूत इकट्ठा करने का फैसला किया। उसने चुपके से अपने साथ हो रही वारदात का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद उसने यह साक्ष्य पुलिस को सौंपे, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर तुरंत कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। साथ ही पीड़िता को काउंसलिंग और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Updated on:
11 Apr 2026 01:59 pm
Published on:
11 Apr 2026 01:59 pm