नई दिल्ली

दिल्ली में महिला सुरक्षा पर CM रेखा गुप्ता का जोर, बोलीं- ‘NO’ का मतलब ‘NO’, गलत करने वालों को नहीं बख्शेंगे

Delhi CM Rekha Gupta; दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि लड़कों को महिलाओं के सम्मान और सहमति की अहमियत समझनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में गलत काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
2 min read
Delhi CM Rekha Gupta
दिल्ली में महिला सुरक्षा पर CM रेखा गुप्ता का जोर, फोटो सोर्स- ANI

Women Safety in Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर जोर दिया। मैत्रेयी कॉलेज में आयोजित ‘परंपरा से प्रगति’ कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में महिलाओं को डर के माहौल में नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि गलत काम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

‘लड़कियां पहले खुद को चुनें’

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि महिलाएं अक्सर अपने परिवार को प्राथमिकता देते हुए खुद के बारे में सोचना पीछे छोड़ देती हैं। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे सबसे पहले खुद को चुनें और अपनी शिक्षा, करियर और विकास पर ध्यान दें। अपने व्यक्तिगत अनुभव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन वह मुख्यमंत्री बनकर छात्राओं को संबोधित करेंगी।

लड़कों को भी सिखाना जरूरी

महिला सुरक्षा पर बात करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि किसी घटना के बाद केवल लड़कियों की आवाजाही या उनकी आजादी पर पाबंदियां लगाना समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित माहौल बनाने की जिम्मेदारी पूरे समाज की है और इसके लिए लड़कों को भी महिलाओं के प्रति सम्मान, जिम्मेदारी और सही व्यवहार की समझ देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज को बच्चों में शुरू से ही लैंगिक संवेदनशीलता की भावना विकसित करनी चाहिए, ताकि वे दूसरों के अधिकारों और सीमाओं का सम्मान करना सीखें।

रेखा गुप्ता ने लड़कों से सहमति (Consent) के महत्व को समझने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी रिश्ते या व्यवहार में दूसरे व्यक्ति की इच्छा और सहमति का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि अगर कोई लड़की या महिला किसी बात के लिए ‘ना’ कहती है, तो उसका मतलब साफ तौर पर ‘ना’ ही होता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केवल कानून और प्रशासन ही नहीं, बल्कि परिवार, शिक्षण संस्थानों और समाज के हर वर्ग को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

‘गलत काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा’

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षित माहौल बनाना पूरे समाज की जिम्मेदारी है और सभी को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों को भी समझना होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अगर कोई गलत काम करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। रेखा गुप्ता ने कहा कि वह हर बेटी के साथ खड़ी हैं और दिल्ली ऐसा शहर बने, जहां महिलाएं बिना डर के कहीं भी आ-जा सकें। उन्होंने कहा कि अपराध करने वालों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि आने वाली पीढ़ियां भी ऐसा अपराध करने से पहले सोचें।

Updated on:
30 Sept 2026 04:19 pm
Published on:
30 Sept 2026 04:12 pm
Also Read
View All
प्रवेश वर्मा के खिलाफ ACB जाएगी AAP, सौरभ भारद्वाज बोले- करप्शन का सबूत मिटाने के लिए युवक को मारा थप्पड़

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद सपा सांसद का बड़ा दावा, बोले- राहुल-अखिलेश समेत पूरा विपक्ष एकजुट

केंद्रीय कैबिनेट का किसानों को बड़ा तोहफा, गेहूं समेत 6 रबी फसलों की MSP बढ़ी, पीएम धारा और दिल्ली ITMS को भी हरी झंडी

दिल्ली: INDIA गठबंधन की बैठक के बाद अभिषेक बनर्जी बोले- चुनाव आयुक्तों की बातों में सच्चाई, बंगाल में ज्यादा हो रही अनियमितताएं

इंडिया गठबंधन की बैठक खत्म: 2 से 8 अक्टूबर तक सेव डेमोक्रेसी मार्च का ऐलान, 6 को चुनाव आयोग घेरेंगे सांसद