नई दिल्ली

खुशनुमा अंसारी के दो रूप: दिन में करती हैं काम, रात में बनती हैं मैडम जहर… कबूतर की गर्लफ्रेंड के दो फिल्मी रोल

delhi crime news: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी कथित ‘लेडी डॉन’ खुशनुमा अंसारी और बॉबी कबूतर को गिरफ्तार किया है। जांच में अवैध हथियार सप्लाई, ड्रग्स नेटवर्क और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन से जुड़े कई बड़े खुलासे सामने आए हैं।
3 min read
Feb 20, 2026
delhi crime news madam zahar bobby kabutar arrest

delhi crime news: खुशनुमा अंसारी दिन में करती हैं सुंदर काम और रात में बन जाती हैं ‘मैडम जहर’। दरअसल, खुशनुमा की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। वह एक ही दिन में दो बार अपना रूप बदल लेती हैं। इसके पीछे वजह यह है कि दिन में वह अपना ब्यूटी पार्लर चलाती हैं, वहीं रात में गैंगस्टर गैंग के काले कारनामों में शामिल होकर ‘मैडम जहर’ बन जाती हैं। पूरी गैंग उन्हें इसी नाम से बुलाती है। राजधानी में सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी कथित ‘लेडी डॉन’ खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को गिरफ्तार किया है। खुशनुमा गैंग को हथियार मुहैया कराने वाले महफूज उर्फ बॉबी कबूतर की गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है। गैंग के भीतर ‘मैडम जहर’ के नाम से उसका खासा प्रभाव माना जाता है।

जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि बॉबी कबूतर, एशिया के बड़े गैरकानूनी हथियार में गिने जाने वाले सलीम पिस्टल से अवैध हथियार हासिल करता था। सलीम को पुलिस पहले ही नेपाल-भारत सीमा से गिरफ्तार कर चुकी है। एजेंसियों का कहना है कि उसके संबंध पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (आईएसआई) से भी जुड़े रहे हैं। फिलहाल स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट की हिरासत में बॉबी कबूतर, खुशनुमा, मोहम्मद राजी खान और शाहबाज मौजूद हैं।

कई संगीन वारदातों से जुड़ा नेटवर्क

पुलिस का कहना है कि बॉबी कबूतर पिछले सात साल से फरार चल रहा था और बार-बार ठिकाना बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा। इस दौरान खुशनुमा उसकी मदद करती रही। बॉबी का नाम साल 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या, फिल्म अभिनेत्री दिशा पटानी के घर पर हुई फायरिंग, नादिर शाह हत्याकांड और सीलमपुर डबल मर्डर जैसे मामलों में सामने आया है। इन घटनाओं में गैंग को गैरकानूनी हथियार पहुंचाने में उसकी अहम भूमिका बताई जा रही है।

मूसेवाला हत्याकांड के बाद से तलाश

मई 2022 में दिनदहाड़े हुए पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बाद से ही स्पेशल सेल की टीमें बॉबी की तलाश में लगी हुई थीं। वह फर्जी पहचान और अलग-अलग तकनीकी तरीकों का इस्तेमाल कर पुलिस से बचता रहा, लेकिन तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर आखिरकार उसे पकड़ लिया गया। अब पुलिस बॉबी और उसकी कथित ‘लेडी डॉन’ गर्लफ्रेंड से गैंग के महिला नेटवर्क, ड्रग्स सप्लाई चेन और अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी से जुड़े कनेक्शन के बारे में पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस गैंग से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

बॉबी कबूतर-खुशनुमा सात साल से साथ

जांच एजेंसियों के अनुसार खुशनुमा अंसारी का नाम ड्रग्स नेटवर्क से भी जुड़ा हुआ है। वह हाशिम बाबा गैंग के लिए ऑपरेशन संभालने से लेकर अवैध वसूली तक की जिम्मेदारी देखती थी। इसी वजह से गैंग में उसे ‘मैडम जहर’ के नाम से बुलाया जाता था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वह सिर्फ बॉबी की पार्टनर नहीं, बल्कि गैंग के कामकाज, ड्रग्स सप्लाई चेन और संपर्क तंत्र की अहम कड़ी रही है। वह गुर्गों को छिपने के लिए सुरक्षित ठिकाने दिलाने और फरारी के दौरान पूरे नेटवर्क को संभालने में सक्रिय भूमिका निभाती थी। फिलहाल उससे लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के ड्रग्स कनेक्शन को लेकर पूछताछ की जा रही है।

जोया के बाद गैंग संभाल रही थी

पुलिस ने पिछले साल हाशिम बाबा की पत्नी जोया खान को एक करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है। जोया, हाशिम बाबा की तीसरी पत्नी है और उसके अवैध धंधों व ड्रग्स सिंडिकेट को संभाल रही थी। 2017 में दोनों की शादी हुई थी। वेलकम निवासी जोया की यह दूसरी शादी थी। आशंका जताई जा रही है कि जोया खान के संपर्क में आने के बाद खुशनुमा अंसारी गैंग में शामिल हुई। जोया के जेल जान के बाद से वह कमान संभल रही थी।

7 साल से खुशनुमा अंसारी और बॉबी कबूतर साथ

गुर्गों को सुरक्षित ठिकाने दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाती थी
पहले ड्रग्स ऑपरेशन की जिम्मेदारी हाशिम बाबा की पत्नी संभालती थी
जोया के संपर्क में आने के बाद गैंग में शामिल होने की आशंका

Updated on:
20 Feb 2026 01:49 pm
Published on:
20 Feb 2026 01:49 pm