नई दिल्ली

मुंह में डाली लाल मिर्च…प्लास्टिक के पाइप से पीटा, प्यार में पड़े आशिक को मिली तालिबानी सजा, अस्पताल में तोड़ा दम

Delhi Crime News: दिल्ली में प्रेम-प्रसंग से नाराज लड़की के परिजनों पर एक युवक की बेरहमी से हत्या का आरोप लगा है। आरोप है कि युवक को जबरन ले जाकर उसके साथ क्रूरता की गई, मुंह में लाल मिर्च डाली गई और बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
2 min read
Delhi Crime the girlfriend father beat the boyfriend to death

Delhi Crime News: देश की राजधानी दिल्ली में एक युवक ने प्यार तो कर लिया, लेकिन अंजाम से वह बेखबर था। उसने सोचा नहीं था कि प्यार करने की सजा इतनी बड़ी होगी कि वह अपनों से हमेशा के लिए दूर हो जाएगा। दरअसल, इस प्रेम-प्रसंग से नाराज लड़की के परिजनों ने प्रेमी को जबरन अपने साथ ले गए और क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। युवक को मुंह में लाल मिर्च डालकर इतना पीटा कि उसकी जान चली गई। इस मामले में मृतक युवक के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिस पर जांच चल रही है।

आपको बता दें कि बर्बरतापूर्वक घटना पश्चिमी दिल्ली में मुंडका थाना क्षेत्र स्थित टीकरी कलां इलाके की है। पुलिस के मुताबिक इस घटना का मुख्य आरोपी लड़की का पिता ही है। दरअसल, नरेश नाम का युवक आरोपी की बेटी से प्यार करता था। इस बात की खबर दोनों के परिवारजनों को थी। इस रिश्ते से लड़की का पिता नाराज चल रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, 5 फरवरी की शाम अपने साथियों के साथ बेटी के प्रेमी के घर पहुंच गया। युवक को पहले बुलाया, फिर जबरन कार में खींच कर बैठा लिया और उसे अपने घर लेकर गया। वहीं, इस घटना की भनक नरेश के भाई मोहित को लगी तो वह उसे बचाने के लिए आरोपी के घर गया, लेकिन वहां का मंजर देख उसकी रूह कांप गई।

क्रूरता की सारी हदें पार

मोहित ने आरोपी के घर पर देखा कि उसके भाई के साथ क्रूरता की सारी हदें पार की जा रही है। दरअसल, लड़की का पिता अपने तीन साथियों के साथ लकड़ी के फट्टों और प्लास्टिक के पाइप से नरेश को अंधाधुंध पीट रहे थे। इतना ही नहीं, आरोपियों के सिर पर इतना भूत सवार था कि उन्होंने उसके मुंह में जबरदस्ती लाल मिर्च डाल दी थी और फिर उसकी पिटाई कर रहे थे। उसको पीटने के बाद उन्होंने नरेश के परिजन को धमकी दी थी। इस दौरान आरोपियों ने कहा था कि इसका इश्क का भूत उतार देंगे, अब यह इस दुनिया में नहीं बल्कि किसी और दुनिया में रहेगा।

नरेश ने अस्पताल में तोड़ा दम

लड़की के पिता ने अपने साथियों के साथ मिलकर नरेश को इतना पीटा था कि वह उसके दरवाजे पर ही अधमरा हो गया था। उसके बाद नरेश को बहादुरगढ़ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने छह फरवरी की रात 1:28 बजे दम तोड़ दिया। नरेश के परिजनों में आरोपियों का इतना खौंफ था कि पहले वह इस घटना को रोड एक्सीडेंट बता रहे थे, लेकिन बाद में पुलिस के सामने सच्चाई सामने आ गई। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी के लिए उनकी तलाश कर रही है।

Published on:
20 Feb 2026 11:26 am
Also Read
View All
दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, चली तेज आंधी, गर्मी से मिली राहत; IMD ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

‘मुझे माइग्रेन की प्रॉब्लम है’, सोनम वांगचुक के साथ भूख हड़ताल पर बैठने को लेकर बोले अभिजीत दीपके

जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं तब तक सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, दीपके के साथ जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी

Aarogya Setu 2.0 कल होगा लॉन्च, ‘आयुष्मान ऐप’ भी आ रहा; ऑनलाइन पर्ची, फास्ट इंश्योरेंस क्लेम जैसे मिलेंगे फायदे

राहुल गांधी के ‘मिसिंग’ पोस्टरों से गरमाई सियासत, बीजेपी ने विदेश दौरे पर घेरा; कांग्रेस के जवाब का इंतजार