नई दिल्ली

‘खून से नहलाया, मांस फेंककर किया टॉर्चर’, दिल्ली में फर्जी हिंदू बन दलित युवती से गैंगरेप, लव जिहाद और दरिंदगी की हदें पार

Fake Hindu Identity Fraud Delhi: दिल्ली के बाटला हाउस में फर्जी हिंदू 'साहिल' बनकर फहीम नामक युवक ने दलित युवती से गैंगरेप किया। मेरठ में बंधक बनाकर मांस फेंकने और खून से नहलाकर टॉर्चर करने के आरोप के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

2 min read
प्रतीकात्मक तस्वीर

Batla House Gangrape Case: देश की राजधानी दिल्ली के बाटला हाउस इलाके से रूह कंपा देने वाली क्रूरता और धोखाधड़ी की ऐसी दास्तां सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक 23 वर्षीय दलित युवती को 'साहिल' नाम का फर्जी हिंदू बनकर पहले सोशल मीडिया पर प्रेम जाल में फंसाया गया, और फिर ब्लैकमेल कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि उसे डराने और काबू में रखने के लिए खून से नहलाया जाता था, जबरन धर्म परिवर्तन के लिए जानवरों का मांस फेंककर टॉर्चर किया जाता था और अवैध हथियारों की नोंक पर बंधक बनाकर रखा गया। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले मामले में साउथ ईस्ट दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी फहीम समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें

दिल्ली में बंदूक की नोक पर नाबालिग से की थी दरिंदगी, सामूहिक दुष्कर्म मामले का मुख्य आरोपी गुलजार गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर 'साहिल' बनकर मिला

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित दलित युवती की साल 2021 में सोशल मीडिया के जरिए एक युवक से जान-पहचान हुई थी। उस शख्स ने खुद को एक बेहद संपन्न हिंदू परिवार का बताते हुए अपना नाम 'साहिल' पेश किया और शादी का झांसा देकर युवती का भरोसा जीत लिया। हालांकि, बाद में युवती के सामने यह कड़वा और खौफनाक सच आया कि खुद को हिंदू बताने वाला वह शख्स असल में 'फहीम' नाम का मुस्लिम युवक था।

बाटला हाउस में अश्लील वीडियो बनाकर गैंगरेप

पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि साल 2022 में फहीम ने उसे धोखे से दिल्ली के बाटला हाउस बुलाया। यहां फहीम और उसके दोस्तों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किया। इस हैवानियत के दौरान आरोपियों ने चुपके से युवती का एक अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। इसी वीडियो के आधार पर आरोपी पीड़िता को लगातार ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद आरोपी उसे जबरन उत्तर प्रदेश के मेरठ ले गए, जहाँ उसे बंधक बनाकर दोबारा लगातार यौन उत्पीड़न किया गया।

अवैध हथियारों का धंधा

मेरठ पहुंचने के बाद पीड़िता के सामने आरोपियों का एक और भयानक चेहरा सामने आया। युवती को पता चला कि फहीम और उसका पूरा परिवार अवैध हथियारों की तस्करी के काले कारोबार में लिप्त है। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि वे लोग मुझे डराने और अपनी बात मनवाने के लिए मेरे ऊपर जानवरों का खून डाल देते थे, मुझे खून से नहलाया जाता था। मुझे मानसिक रूप से पूरी तरह प्रताड़ित करने और डराने-धमकाने के लिए मेरे ऊपर जानवरों का मांस फेंका जाता था।' युवती ने अपनी शिकायत में 'तस्लीम मौलवी' नाम के एक शख्स का भी जिक्र किया है, जिसने उसे बंधक बनाए जाने के दौरान बुरी तरह प्रताड़ित किया और धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की।

Also Read
View All