नई दिल्ली

हाथ में पिस्टल और अंधाधुंध फायरिंग, दिल्ली के दयालपुर मर्डर केस का वो फुटेज, जिसने पुलिस को दिया बड़ा सुराग

Delhi dayalpur murder case : दिल्ली के एक इलाके से ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है एक ऐसा वीडियो जिसमें तीन बदमाश स्कूटी पर सवार होकर हवा में फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं।

less than 1 minute read
Jun 16, 2026
Delhi dayalpur murder case
PHOTO PATRIKA

Delhi dayalpur murder case: दिल्ली के दयालपुर मर्डर केस में सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस को बड़ा सुराग मिला है। दरअसल, मामले का पूरा सीन सीसीटीवी कमरा में रिकॉड हो गया जो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। इस क्लिप में तीन बदमाश हैं जो दो पहिया गाड़ी पर सवार होकर वारदात को अंजाम देकर घटनास्थल से भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वायरल वीडियो में चौंकाने वाली बात है यह है कि भागते वक्त भी आरोपियों ने कथित तौर पर हवा में फायरिंग की। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक बदमाश के हाथ में पिस्टल हैं। वहीं दो जो आरोपी है वो स्कूटी पर हेलमेट लगाकर बैठे हैं, जबकि तीसरे युवक ने कैप लगाई हुई थी ताकि उनको कोई पहचान न सके।

खबर अपडेट की जा रही है।

Published on:
16 Jun 2026 12:47 pm