16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘किसी भी कीमत पर BJP को चाहिए 360 सीटें ताकि परिसीमन बिल करा सके पास’ – TMC सांसद कीर्ति आजाद

TMC Crisis: तृणमूल कांग्रेस सांसद कीर्ति आजाद ने BJP पर 360 सीटें हासिल कर परिसीमन बिल पास कराने की साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने बागी TMC सांसदों को गद्दार बताते हुए कहा कि वे बिना राजनीतिक पहचान वाली पार्टी में शामिल हुए हैं।

2 min read
Google source verification
TMC MP Kirti Azad

TMC सांसद कीर्ति आज़ाद (फोटो- एएनआई)

TMC Crisis: तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद कीर्ति आजाद ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर राजनीतिक आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि BJP किसी भी तरह लोकसभा में 360 सीटों का आंकडा हासिल करना चाहती है ताकि परिसीमन विधेयक पारित कराया जा सके। कीर्ति आजाद ने दावा किया कि इसके बाद महाराष्ट्र में भी राजनीतिक ऑपरेशन चलाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह पूरा खेल BJP की रणनीति का हिस्सा है। बता दें कि, कीर्ति आझा पहले भी टीएमसी में सांसदों और विधायकों की बगावत के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहरा चुके है।

विपक्षी दलों को कमजोर करना चाहती है बीजेपी- आजाद

कीर्ति आजाद ने कहा कि यह पूरी तरह साफ है कि भारतीय जनता पार्टी किसी भी कीमत पर 360 सीटों तक पहुंचना चाहती है। इसके लिए हर तरीका अपनाया जा रहा है ताकि परिसीमन बिल पास कराया जा सके। इसके बाद महाराष्ट्र में भी ऑपरेशन चलाने की बात कही जा रही है। यही BJP का गेम है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों को कमजोर करने और क्षेत्रीय पार्टियों में दरार डालने की कोशिश लगातार की जा रही है। आजाद ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह की राजनीतिक रणनीतियां चिंता का विषय हैं।

असली TMC ममता बनर्जी के नेतृत्व में - आजाद

कीर्ति आजाद ने बागी सांसदों पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, कि असली TMC दीदी के नेतृत्व में है और सभी जानते हैं कि दीदी ममता बनर्जी हैं। दूसरा गुट गद्दारों की पार्टी है। इन गद्दारों के बीच ही आपसी संघर्ष चल रहा है। कौन मंत्री बनेगा और किसे राज्य मंत्री का पद मिलेगा, इसी बात पर लडाई हो रही है। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं ने पार्टी छोड़ी है, वे ऐसे राजनीतिक दल में शामिल हुए हैं जिसका संसद में कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। उनके अनुसार यह दल केवल चुनाव आयोग में पंजीकृत है, लेकिन उसे कोई मान्यता प्राप्त नहीं है।

यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया नहीं - आजाद

TMC सांसद ने कहा कि जिस पार्टी में ये लोग गए हैं, उसका नाम नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया है। संसद में उसका एक भी सांसद नहीं है। यह केवल पंजीकृत लेकिन गैर मान्यता प्राप्त पार्टी है। इसका कोई राजनीतिक आधार या पहचान नहीं है। यह वैसा ही है जैसे कॉरपोरेट अफेयर्स सिस्टम में कोई कंपनी रजिस्टर करा ली जाए। यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया नहीं कही जा सकती। उन्होंने दोहराया कि बागी सांसदों के बीच मंत्री पद को लेकर अंदरूनी विवाद चल रहा है और यही उनकी राजनीति की सच्चाई है।