14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुणे मंदिर में चोरी: देवी तुलजाभवानी का मुकुट दोबारा लगाए जाने के 24 घंटे के भीतर फिर चोरी हो गया

Tulja bhavani mandir: पुणे के एक माता मंदिर से हैरान करनी वाली घटना सामने आई है जहां माता का मुकुट 23 मई को चोरी हो गया था इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर चोरों के हाथों से मां का मुकुट वापस लिया था लेकिन अब फिर से चोरी हो गया।

2 min read
Google source verification

पुणे

image

Pooja Gite

Jun 14, 2026

tulja bhavani mandir silver crown theft

पुणे के तुलजा भवानी माता मंदिर से फिर चोरी मुकुट PHOTO X

Tulja Bhavani Mandir: महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, तलेगांव दाभाडे इलाके में स्थित तुलजा भवानी मंदिर से माता का 1.3 किलोग्राम का चांदी मुकुट 23 मई को चोरी हो गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर मुकुट लेकर माता रानी को पूरे रीति-रिवाज के साथ वापस पहना दिया गया था, लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि दोबारा पहनाने के 24 घंटे बाद ही फिर से तुलजा भवानी का मुकुट चोरी हो गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस मामले में तलेगांव दाभाड़े पुलिस स्टेशन में चोरी का एक नया केस दर्ज किया गया है। पुलिस चोर की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए जांच में जुट गई है। पिछली बार 23 मई की सुबह करीब 7:30 बजे जीजामाता चौक के पास बने इस मंदिर से 1.3 किलो का यह चांदी का मुकुट चोरी हुआ था। उस समय पुलिस ने आरोपियों को दबोच कर हिरासत में ले लिया था। आरोपियों की पहचान कुदलवाड़ी निवासी 34, रवि जटाशंकर सोनी और बोडाकेवाड़ी निवासी 36 साल के रमेश श्रीराम सोनी के रूप में हुई है।

पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही

जानकारी के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में दिखा था कि एक आदमी भक्त बनकर मंदिर में आया। उसने हाथ में नारियल ले रखा था और देवी मां को कुमकुम भी लगाया। लेकिन जैसे ही मौका मिला, वह मुकुट उठाकर रफूचक्कर हो गया। पिछली चोरी की जांच करते हुए पुलिस ने 6 जून को उत्तर प्रदेश के इटावा के रहने वाले दो लोगों रवि सोनी और रमेश को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके पास से चोरी का मुकुट भी बरामद कर लिया था।

बड़ी धूमधाम से चढ़ाया था मुकुट

मुकुट मिलने के बाद, 12 जून की शाम को DCP श्वेता खेड़कर और सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर कन्हैया थोरात की मौजूदगी में बड़े धूमधाम से मुकुट को वापस देवी की मूर्ति पर सजाया गया था। लेकिन इस समारोह के कुछ ही घंटों बाद मुकुट फिर गायब हो गया।

पुलिस का क्या कहना है?

सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर कन्हैया थोरात ने बताया कि पुलिस टीम को कुछ सुराग मिले हैं और उन पर काम चल रहा है। इस चोरी को अंजाम देने वाले चोरों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।