नई दिल्ली

‘सब कुछ दिया, लेकिन फिर भी वे उसे प्रताड़ित करते रहे’, दिल्ली में दहेज हत्या मामले में मृतका के पिता ने सुनाई बेबसी की कहानी

Dowry Death News: दिल्ली के इंदरपुरी में 25 वर्षीय महिला की इमारत से गिरकर मौत के बाद दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया। पुलिस ने पति और देवर को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
3 min read
Dowry Death News
दिल्ली के दहेज हत्या मामले में मृतका के पिता का बयान (Photo-AI)

Delhi Dowry Death Case: दिल्ली के इंदरपुरी इलाके से एक दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है, जिसमें 25 साल की महिला की इमारत से गिरकर मौत हो गई है। पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पति और ससुराल पक्ष के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस मामले में मृतका के पिता ने एएनआई से बातचीत करते हुए अपनी बेटी की पूरी कहानी बताई है। उन्होंने अपने बयान में ससुराल पक्ष को लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मृतका के पिता ने क्या कहा?

मृतका के पिता सुरेश ने कहा कि उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने बताया कि शादी के समय भी दहेज की मांग की गई थी। उन्होंने मोटरसाइकिल मांगी और मैंने उन्हें दी। और जो भी वे मांगते थे, जितना मैं दे सकता था, मैंने सब कुछ दिया। हमने उनकी सारी दहेज की मांगें पूरी कीं। लेकिन हाल ही में उनके दूसरे बेटे की शादी हुई थी, जिसके बाद तानों का सिलसिला और ज्यादा बढ़ गया था।

ससुराल वालों पर क्या लगाए आरोप?

मृतका के पिता सुरेश ने आरोप लगाया कि उन्होंने शादी में अपनी क्षमता के हिसाब से काफी कुछ दे दिया था, जिसमें HF Deluxe बाइक और 32 इंच का टीवी जैसी चीजें भी शामिल थीं। लेकिन इसके बावजूद ससुराल वाले उनकी बेटी को ताने मारते थे। उनका कहना है कि परिवार दूसरी शादी में मिले दहेज से तुलना करता था क्योंकि उनके दूसरे बेटे को दहेज में 40 इंच का टीवी और अपाचे बाइक मिली थी। पिता ने यह भी आरोप लगाया कि बेटी के साथ मारपीट की जाती थी, लेकिन वह घर में विवाद से बचने के लिए ज्यादा कुछ नहीं बताती थी।

अपनी बहन के सब बताती थी मृतका

मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी बेहद सीधी-सादी थी और कभी घर में झगड़ा नहीं चाहती थी। इसी वजह से वह अपने साथ हो रही प्रताड़ना के बारे में उनसे खुलकर बात नहीं करती थी। पिता के अनुसार मारपीट होने के बावजूद उसने उन्हें कभी सीधे कुछ नहीं बताया। वह दिल्ली में रह रही अपनी बड़ी बहन से सारी बातें बताती थी।

जानिए पूरी घटना

पश्चिम जिले के डीसीपी शरद भास्कर के अनुसार, 18 मई को पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली थी कि इंदरपुरी इलाके के दासघरा गांव स्थित होली चौक के पास एक महिला इमारत से गिर गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान राजू सिंह की पत्नी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शादी को अभी सात साल पूरे नहीं हुए थे, इसलिए मामले में कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई और इसकी जानकारी एसडीएम को भी दी गई। जांच के दौरान परिवार के लोगों के बयान लिए गए। वहीं, क्राइम टीम और एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए।

यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब दहेज प्रताड़ना के दो मामले लगातार चर्चा में बने हुए हैं। एक मामला मिस पुणे रह चुकी और नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा का है और दूसरा ग्रेटर नोएडा की दीपिका नागर से जुड़ा है।

पति और देवर गिरफ्तार

पुलिस जांच के बाद मृतका के पति राजू सिंह और उसके भाइयों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न से जुड़ा मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पति राजू सिंह और उसके छोटे भाई राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और परिवार के बाकी सदस्यों की भूमिका को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
21 May 2026 10:38 am
Published on:
21 May 2026 10:38 am
Also Read
View All
नर्मदा परियोजना का दशकों पुराना विवाद सुलझा, अमित शाह की मौजूदगी में 4 राज्यों के CM ने किया समझौता

2008 दिल्ली सीरियल ब्लास्ट: ‘इंडियन मुजाहिदीन’ के आरोपी पीरभॉय को जमानत से इनकार, ट्रायल 8 महीने में पूरा करने का आदेश

‘रामायण’ के ‘लक्ष्मण’ ने भी की अरविंद केजरीवाल की मांग का समर्थन, PM नरेंद्र मोदी से कहा- जनता पर न थोपें E20 ईंधन का फैसला

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दिल्ली-NCR में IMD का रेड अलर्ट जारी, जानिए अगले 5 दिनों का हाल

दिल्ली के बेड़े में शामिल हुईं 300 नई इलेक्ट्रिक बसें, गृह मंत्री अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी; साल के अंत तक 7,000 EV बसों का लक्ष्य