दिल्ली के मंडावली इलाके में एक लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने के पीछे ऐसे तथ्य का पता चला है जिससे सभी को हैरानी में डाल दिया है।
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हिलाकर रख दिया है। दरअसल दिल्ली के मंडावली इलाके में एक लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने के पीछे ऐसे तथ्य का पता चला है जिससे सभी को हैरानी में डाल दिया है। मृतक लड़की की पहचान 22 वर्षीय प्रियंका के रुप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आपको बता दें कि पुुलिस को मृतक लड़की के पास से एक सुुसाइड नोट बरामद हुआ है। इस नोट में लड़की ने अपनी आत्महत्या के पीछे की कहानी को बारिकी के साथ बयां किया है। इसके अलावे पुलिस को यह भी पता चला है कि लड़की ने आत्महत्या करने से पहले कई वीडियो भी देखी हैं।
आत्महत्या के पीछे का ये है कारण
आपको बता दें कि पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें मृतक लड़की ने अपनी आत्महत्या के कारणों को जिक्र किया है। लड़की ने आत्महत्या के लिए अपने शरीर को कारण बताया है। सुसाइड नोट में लड़की ने लिखा है कि उसका दुबला-पतला शरीर समाज में बेज्जइती का कारण बनता है। इसलिए वह अब जीना नहीं चाहती है। सुसाइड नोट मे वह लिखती है कि ईश्वर से कभी विश्वास खत्म नहीं हुआ लेकिन जो मेैं कर रही हूं उसमें मेरी ही खुशी है। उससे पहले वह लिखती है कि मैं एक ऐसी पंक्षी हूं जिसका पंख हीं नहीं है और वह इस शरीरल रुपी पिंजरे में कैद हो गई है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि मृतक लड़की अपने परिवार के साथ दिल्ली के मंडावली इलाके में रहती थी। शुक्रवार को प्रियंका ने अपने कमरे में फांसी लगाकर अात्महत्या कर ली। इससे पहले प्रियंका ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट लिखा जिसमें वह बताती है कि जिन्दगी में बहुत कुछ करना चाहती थी लेकिन उसका शरीर साथ नहीं दे रहा है। जहां भी कहीं वह जाती उसे निराशा ही हाथ लग रही है। इसलिए वह अब अपनी जिन्दगी को खत्म करना चाहती है। पुलिस ने जांच में यह भी पाया कि प्रियंका ने आत्महत्या करने से पहले कई वीडियो भी देखे। पुलिस के मुताबिक यह ऐसे वीडियो है जिसमें यह बताया जाता है कि जिन्दगी में खुश कैसे रहें और अपने आप को सक्षम कैसे बनाएं। प्रियंका ने आत्महत्या से पहले इसी तरह के मोटिवेशनल वीडियो देखी थी।
ये भी पढ़ें