नई दिल्ली

सोशल मीडिया पर अवैध पिस्टल लहराना पड़ा भारी, दिल्ली का नाबालिग गिरफ्तार; दो हथियार बरामद

Social Media Gun Video : दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ वीडियो पोस्ट करने वाले 18 वर्षीय युवक मनीष उर्फ कंगला को गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर से दो देसी कट्टे बरामद किए गए हैं और पुलिस हथियारों के स्रोत की जांच कर रही है।
2 min read
delhi crime news
AI से बना प्रतीकात्मक फोटो

Illegal Gun Video: दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ वीडियो पोस्ट करने वाले 18 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनीष उर्फ कंगला के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो देसी कट्टे बरामद किए हैं। आरोपी को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी इलाके से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम संजय कॉलोनी इलाके में गश्त के दौरान पुलिस टीम ने मनीष को सत्यापन के लिए रोकने की कोशिश की। इस दौरान वह भागकर अपने घर में घुस गया और पुलिस के साथ सहयोग करने से इनकार कर दिया। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि सोशल मीडिया पर जिन हथियारों के साथ उसने वीडियो अपलोड किए थे, वे असली थे और उसने उन्हें अपने घर में छिपाकर रखा था।

दो देसी कट्टे बरामद

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली और वहां से दो देसी कट्टे बरामद कर जब्त कर लिए। इसके बाद गोकलपुरी थाने में उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि मनीष पहले भी फर्श बाजार थाने में दर्ज एक आपराधिक मामले में शामिल रह चुका है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने अवैध हथियार कहां से हासिल किए और क्या उसका किसी आपराधिक गिरोह से संबंध है।

इसी साल हुआ था एक और मामला

दिल्ली में इसी साल एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया था, जब जंगपुरा इलाके में 18 वर्षीय युवक ने अपनी मां को देसी कट्टा दिखाते समय गलती से गोली चला दी थी। गोली उसकी 37 वर्षीय मां सुमति देवी के चेहरे पर लगी, जिससे उनकी मौत हो गई थी।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था और हथियार को पास के नाले में फेंक दिया था। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हथियार भी बरामद कर लिया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) तथा आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Updated on:
10 Jul 2026 05:57 pm
Published on:
10 Jul 2026 05:57 pm