नई दिल्ली

दिल्ली: मालवीय नगर में पड़ोसी युवक ने 8 वर्ष की मासूम को बनाया हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

मालवीय नगर के चिराग इलाके में एक आठ वर्ष की नाबालिग बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर और जेल भेज दिया है।
2 min read
Jul 24, 2018
आठ वर्ष की मासूम से रेप
दिल्ली: मालवीय नगर में पड़ोसी युवक ने 8वर्ष की मासूम को बनाया हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। देश में सरकार के तमाम तरह की कोशिशों और दावों के बाद भी महिलाओं और नाबालिग बच्चियों के साथ रेप की घटनाएं नहीं थम रही हैं। ताजा मामला राजधानी दिल्ली में घटी है जिसने सबको हिलाकर रख दिया है। दरअसल मालवीय नगर के चिराग इलाके में एक आठ वर्ष की नाबालिग बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। हालांकि ऐसे जघन्य अपराध करने वाले आरोपी की पहचान दीपक नाम के युवक के रूप में की गई है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी निकला पड़ोसी

आपको बता दें कि पुलिस के मुताबिक यह घटना बीते हफ्ते का है। पुलिस ने बताया है कि पीड़ित बच्ची अपने परिवार के साथ मालवीय नगर के चिराग इलाके में रहती है। बच्ची के घरवालों ने उसे दूध लाने के लिए दुकान भेजा था। इसी दौरान आरोपी दीपक ने उसे टॉफी का झांसा देकर दुकान के बारबर में ही बने एक मकान के अंदर ले गया और अपने हवस का शिकार बनाया। गंभीर अवस्था में जब बच्ची घर पहुंची तो उनके मां-बाप ने देखा की वो ठीक से चल नहीं पा रही है। बच्ची से पूछताछ करने पर मामले का खुलासा हुआ। परिवार वालों ने फौरन पुलिस की इसकी जानकारी दी और आरोपी दीपक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। दूसरी तरह पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया जिसमें रेप की पुष्टि हुई है। पुलिस ने इसके बाद आरोपी दीपक को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।

आरोपी की बीबी अपने बच्चों के साथ गई थी मायके

गौरतलब है कि आरोपी दीपक पीड़िता के घर के बगल में ही रहता है और शादीशुदा है। उनके बच्चे भी हैं। आरोपी की उम्र 30 वर्ष है। कई दिनों पहले दीपक की बीबी अपने बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। दीपक घर में अकेला था। हवस के भूखे दीपक ने इस बात का फायदा उठाकर अपने ही पड़ोसी के बच्ची से रेप जैसे कुकृत्य घटना को अंजाम दिया। हालांकि इस घटना के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Published on:
24 Jul 2018 06:00 pm
Also Read
View All
‘यह मेरा शरीर है, मुझे अपना डॉक्टर चुनने का हक क्यों नहीं?’ सोनम वांगचुक मामले में हाईकोर्ट के फैसले के बाद भड़के वकील

दिल्ली के GTB अस्पताल में बड़ी लापरवाही: इमरजेंसी वार्ड में मरीज पर गिरा छत का पंखा, कुछ ही घंटे बाद हुई मौत

Abhijeet Dipke News : दिल्ली में कहां ठहरे हैं अभिजीत दीपके ? उनके ही दोस्त ने किया खुलासा, गार्ड बोला- सादे कपड़े में आती है पुलिस

सोनम वांगचुक को सरकारी अस्पताल से शिफ्ट करने की तत्काल मांग हाईकोर्ट ने ठुकराई, मांगी स्टेटस रिपोर्ट

CJP Abhijeet Dipke: सोनम वांगचुक को हटाकर बड़ी गलती की’ CJP की चेतावनी, जंतर-मंतर से दिल्ली तक आंदोलन की बात