नई दिल्ली

दिल्ली: चोरी कर छोड़ जाता था मोबाइल नंबर, पेटीएम से पैसे लेकर लौटाता था सामान, गिरफ्तार

नाबालिग चोर ने पुलिस को बताया है कि वह चोरी करने के बाद घटना स्थल पर अपनो मोबाइल नंबर छोड़ देता था। इसके बाद चोरी किए गए सामान की कीमत के बराबर पेटीएम से पैसे लेता था। जब पैसे मिल जाते थे तो फिर सामान को लौटा देता था।
2 min read
• •
Aug 15, 2018
चोरी कर छोड़ जाता था मोबाइल नंबर, पेटीएम से पैसे लेकर लौटाता था सामान, गिरफ्तार
चोरी कर छोड़ जाता था मोबाइल नंबर, पेटीएम से पैसे लेकर लौटाता था सामान, गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अपराधियों को हौसला दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। दक्षिण-पश्चिम जिले की वसंत विहार पुलिस ने एक ऐसे नाबालिग चोर को पकड़ा है जिसका चोरी करने का अंदाज किसी फिल्मी स्टाइल से कम नहीं है। पुलिस के गिरफ्त में आ चुका नाबालिग चोर ने यह खुलासा भी किया है कि वह फिल्म से प्रेरित होकर ही इस तरह के चोरी को अंजाम देता था।

कैसे करता था चोरी

आपको बता दें कि नाबालिग चोर ने पुलिस को बताया है कि वह चोरी करने के बाद घटना स्थल पर अपनो मोबाइल नंबर छोड़ देता था। इसके बाद चोरी किए गए सामान की कीमत के बराबर पेटीएम से पैसे लेता था। जब पैसे मिल जाते थे तो फिर सामान को लौटा देता था। बता दें कि पुलिस ने इस तरह के चोरी के सात मामलों को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने बताया है कि चार ऐसे मामलों में उसने पेटीएम से पैसा ले लिया था। दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि कटवारिया सराय, वसंत विहार में रहने वाले रजनीश के घर में पिछले सप्ताह चोरी हुई थी। रजनीश सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा है। नाबालिग चोर ने रजनीश का लैपटॉप, मोबाइल व अन्य सामान ले गया था। लेकिन जब रजनीश ने अपने कमरे में देखा तो एक मोबाइल नंबर वहां लिखा हुआ मिला। रजनीश ने फौरन उसपर कॉल किया तो आरोपी ने कहा कि उसने चोरी की है और अब सामान वापस करने के बदले वह 30 हजार रुपए पेटीएम करेगा तो उसका सामान लौटा देगा। इस घटना की शिकायत रजनीश ने वसंत विहार थाने में की। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने शुरू की तहकीकात

आपको बता दें कि जब रजनीश ने मामले की शिकायत पुलिस में की तो फौरन गंभीरता के साथ पुलिस ने तहकीकात शुरू की। जांच के दौरान आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक जाल बिछाया। पुलिस ने तीन हजार रुपये पेटीएम करने का सौदा किया और पैसे पेटीएम करने के बहाने उसे अपने जाल में फंसा लिया। बीते मंगलवार को पुलिस ने आोरपी चोर को कन्हैया नगर, मजनूं का टीला से धर दबौचा। बता दें कि पुलिस ने आरोपी की पहचान मुजफ्फरपुर, बिहार निवासी के रूप में की है और जिसकी उम्र 17 वर्ष है। सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि आरोपी फर्राटेदार अंग्रेजी बोलता है और कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ा हुआ है। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी के माता-पिता नहीं हैं। नाबालिग आरोपी ने पुलिस को बताया कि उन्हें इस तरह के चोरी करने का आइडिया हॉलीवुड फिल्म से मिली। वह इस तरह से सात वारदातों को अब तक अंजाम दे चुका है।

Published on:
15 Aug 2018 09:59 pm
Also Read
View All
प्रवेश वर्मा थप्पड़ विवाद पर राहुल गांधी का हमला, बोले- यह वोट चोरी का अहंकार, सरकार को सहमति नहीं अंधभक्ति चाहिए

थप्पड़ विवाद के बाद प्रवेश वर्मा ने दी सफाई, कहा- कमीशन नहीं मिला तो रात में बनी सड़क उखाड़कर वीडियो बनाए

‘मंत्री को करो गिरफ्तार’, दिल्ली में प्रवेश वर्मा द्वारा युवक को थप्पड़ मारने पर सियासत गर्म, AAP ने दी चेतावनी

दिल्ली में बीजेपी मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा थप्पड़ मारने के मामले में पीड़ित युवक का आया बयान, जानें क्या कहा?

Parvesh Verma Slapping Row : प्रवेश वर्मा पर थप्पड़ मारने के आरोप के बाद सौरभ भारद्वाज का हमला, बोले- दुनिया ने देखी उनकी कायरता