महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
टीटीनगर थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी ब्रोकर की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार साउथ टीटी नगर निवासी आशा पति संतोष पाठक (35) गृहिणी थीं। पति प्रॉपर्टी ब्रोकर हैं। सोमवार को वे घर में अकेली थीं, इस दौरान उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोग उनके कमरे में गए तो वे फंदे पर लटक रही थीं। परिजन तत्काल उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। टीटी नगर थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आ रहा है कि महिला बीमार चल रही थी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले में जांच की जा रही है।
पत्नी की आइडी से लडक़ों से करता था बातचीत
पत्नी की चरित्र शंका को लेकर पति, पत्नी की फेसबुक आइडी और वाट्सऐप से दोस्तों को मैसेज भेजता था। पत्नी ने इसकी शिकायत साइबर सेल में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय महिला की एक साल पहले नितीश नाम के युवक से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। इसके 6 महीने बाद दोनों ने शादी कर ली।