नई दिल्ली

लॉरेंस बिश्नोई के लिए ‘दलाली’ का अंजाम? वकील पर सरेआम फायरिंग से दहला इलाका!

Lawrence Bishnoi: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग ने ली है। फेसबुक पोस्ट के जरिए हमलावरों ने वकील पर 'दलाली और मुखबिरी' का आरोप लगाते हुए परिवार समेत खत्म करने की धमकी दी है।
2 min read
Feb 25, 2026
delhi lawrence bishnoi legal team attack goldy brar rohit godara firing

Lawrence Bishnoi: राजधानी दिल्ली में मंगलवार रात लॉरेंस बिश्नोई के कानूनी दल के सदस्यों को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई। इस हमले की जिम्मेदारी अब गोल्डी बराड और रोहित गोदारा गैंग ने ली है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर साझा की गई एक पोस्ट के जरिए गैंग ने दावा किया है कि संबंधित व्यक्ति लॉरेंस के नाम पर 'दलाली' कर रहा था, जिसके चलते उस पर यह हमला किया गया।

राजधानी के कश्मीरी गेट इलाके में मंगलवार रात हुई सनसनीखेज गोलीबारी के मामले में नया मोड़ आ गया है। इस हमले की जिम्मेदारी अब सोशल मीडिया के जरिए गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग ने ली है। फेसबुक पर जारी एक पोस्ट में गैंग ने दावा किया है कि निशाना बनाई गई लीगल टीम का सदस्य लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 'दलाली' कर रहा था। गैंग ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसने अपनी हरकतें करना तुरंत बंद नहीं किया, तो इसका खामियाजा उसके पूरे परिवार को भुगतना पड़ेगा।

संदीप को दो गोली लगने की बात सामने आई है

बताया जाता है कि अधिवक्ता संदीप और दीपक अपनी कार में मंगलवार रात को हनुमान मंदिर दर्शन करने गए थे। जब वे कार में बैठे और ड्राइवर आगे बढ़ा, इसी दौरान बदमाशों ने चार राउंड फायरिंग कर दी। फिर ड्राइवर ने कार की रफ्तार बढ़ाई और सिविल लाइंस स्थित मेडन होटल के सामने रुक गया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। संदीप को दो गोली लगने की बात सामने आई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर लिखे जाने तक उत्तर जिला पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।

पोस्ट कर दी धमकी

राहुल फतेहपुर नवीन बॉक्सर ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए कहा, आज जो ये दीपक खत्री (वकील) पर हमला हुआ है उसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं। ये लॉरेंस के लिए मुखबिरी और दलाली करता है और ये जो तू फिरौती की सेटिंग करवाता है और मुलाकात पर जाके तू इन्फॉर्मेशन लाता है, वो बंद करदे नहीं तो तेरी हरकतों की सजा तेरे पूरे परिवार को भुगतनी पड़ेगी।
पोस्ट में आगे कहा गया है कि आज तो भगवान का शुक्र कर आज तू बच गया। अभी भी समय है सुधर जा और हमारे जितने भी दुश्मन हैं जो लॉरेंस को बदमाश मानते हैं, वो समय रहते सुधर जाना नहीं तो अंजाम बुरा होगा।

Updated on:
25 Feb 2026 04:32 pm
Published on:
25 Feb 2026 04:32 pm