नई दिल्ली

दिल्ली के ओखला में ऑक्सीजन सिलेंडर में धमाका, 1 की मौत और 4 घायल

Oxygen Cylinder Blast: दिल्ली के ओखला में ऑक्सीजन सिलेंडर में धमाका होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। हादसे की वजह की जांच जारी है।
2 min read
Oxygen Cylinder Blast
दिल्ली के ओखला में ऑक्सीजन सिलेंडर में धमाका, फोटो सोर्स- IANS

Delhi Okhla Blast: दिल्ली के ओखला इलाके में बुधवार को एक कम्युनिटी हॉल के पास ऑक्सीजन सिलेंडर में धमाका हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, धमाके की सूचना करीब सुबह 11 बजे मिली। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां और एक मल्टी-कैजुअल्टी रिस्पॉन्स वाहन मौके पर भेजा गया।धमाके में एक व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, घायल चार लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान सामने नहीं आई है।

अधिकारियों ने बताया कि धमाका किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हैं।

हादसे के बाद घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई

अधिकारियों ने बताया कि, मौके पर भेजी गई राहत और बचाव टीमों ने स्थिति को संभालने के लिए जरूरी कार्रवाई की। हादसे के बाद घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है, ताकि किसी तरह की अन्य घटना न हो। फिलहाल पुलिस और संबंधित एजेंसियां पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही हैं और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ब्लास्ट किन परिस्थितियों में हुआ।
जांच में जुटी पुलिस

हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचीं टीमें

घटना की जानकारी DD नंबर 36A के जरिए ओखला इंडस्ट्रियल एरिया थाने को मिली। सूचना मिलते ही जांच अधिकारी, थाना प्रभारी, ACP, ERV और PCR की टीमें मौके पर पहुंचीं। शुरुआती जांच में पता चला कि D-23 परिसर का इस्तेमाल SM Traders नाम की फर्म गोदाम के रूप में करती है।

गाजियाबाद से सिलेंडर लेकर पहुंची थी गाड़ी

हादसे के समय SM Traders के नाम पर रजिस्टर्ड टाटा 407 (नंबर DL-1LAJ-3232) गाजियाबाद से कमर्शियल ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर परिसर में पहुंची थी। पुलिस के अनुसार, उमेश, मोहित और पंकज नाम के कर्मचारी उस समय सिलेंडरों को गाड़ी से उतारकर गोदाम के अंदर रखने का काम कर रहे थे। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ऑक्सीजन सिलेंडर में धमाका किन परिस्थितियों में हुआ। घटनास्थल से जरूरी जानकारी और सबूत जुटाए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही ब्लास्ट की सही वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Updated on:
09 Sept 2026 01:39 pm
Published on:
09 Sept 2026 01:31 pm