9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सत्य निकेतन हादसे में एक और गिरफ्तारी, PG ऑपरेटर सुधांशु पकड़ा गया; दूसरा संचालक फरार

Sudhanshu PG Operator Arrested: दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने से सात लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने पीजी संचालक सुधांशु को गिरफ्तार किया है। इससे पहले लेबर कॉन्ट्रैक्टर और मकान मालिक परिवार के तीन सदस्यों को पकड़ा जा चुका है। वहीं, दूसरा पीजी संचालक अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
2 min read
Google source verification
Sudhanshu PG operator arrested

पुलिस ने पीजी संचालक को किया गिरफ्तार (Photo-IANS)

Delhi Satya Niketan Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत ढहने से सात लोगों की मौत के मामले मे पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। पुलिस ने पीजी आवास चलाने वाले ऑपरेटर सुधांशु को पकड़ा है। हालांकि अभी भी इस मामले में दूसरा ऑपरेटर फरार चल रहा है। जिसको पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

2025 में लीज पर ली थी संपत्ति

पुलिस के मुताबिक, पांच मंजिला इस इमारत को दो बिजनेस पार्टनर मिलकर चला रहे थे। दोनों ने अगस्त 2025 में यह संपत्ति लीज पर ली थी। हादसे के बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।

इससे पहले पुलिस ने लेबर कॉन्ट्रैक्टर को भी गिरफ्तार किया था। आरोप है कि वह इमारत के बेसमेंट में चल रहे ‘मरम्मत’ के काम की निगरानी कर रहा था। पुलिस को आशंका है कि इसी काम के दौरान हुए बदलावों के कारण इमारत की संरचना कमजोर हुई और वह ढह गई। रविवार दोपहर हुए इस हादसे में सात लोगों की जान चली गई थी। 

बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर में चल रहा था काम

दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अमित गोयल के अनुसार, पिछले 8-10 दिनों से बारिश के कारण बेसमेंट में कचरा और मलबा जमा हो रहा था। इसे हटाने और जगह को दुरुस्त करने के लिए बेसमेंट में मरम्मत का काम कराया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, ग्राउंड फ्लोर पर भी व्यावसायिक गतिविधियों के विस्तार के उद्देश्य से मरम्मत का काम चल रहा था। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इन कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

मकान मालिक परिवार के तीन सदस्य गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने सोमवार को राजस्थान के भिवाड़ी से मकान मालिक परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इनमें 81 वर्षीय हरिराम बंसल, उनकी 75 वर्षीय पत्नी उर्मिला गुप्ता और 52 वर्षीय बेटे महेश गुप्ता शामिल हैं।

हरिराम बंसल और उनकी पत्नी को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, उनके बेटे महेश गुप्ता को, जो पुलिस के मुताबिक इमारत के संचालन और देखरेख का काम संभालते थे, दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया था।

पूछताछ के दौरान महेश ने पुलिस को किराये का वह समझौता उपलब्ध कराया, जो उनकी मां और पीजी संचालकों के बीच हुआ था। पुलिस के मुताबिक, समझौते में पीजी चलाने वाले दो साझेदारों के नाम शुभम त्यागी और सुधांशु बताए गए हैं। दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

पुलिस अब फरार दूसरे पीजी संचालक की तलाश कर रही है। साथ ही, इमारत में कराए जा रहे निर्माण और मरम्मत कार्यों, उसकी अनुमति तथा सुरक्षा मानकों की भी जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग