नई दिल्ली

साकेत बिल्डिंग हादसा: 6 मौतों के बाद जांच में जुटी दिल्ली पुलिस, IIT दिल्ली करेगी स्ट्रक्चरल स्टडी

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सैदुलाजब इलाके में बिल्डिंग गिरने से अफरा- तफरी मच गई थी। इस हादसे में करीब 6 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए थे। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी फिलहाल हादसे का कारण पता लगाने के लिए पुलिस ने IIT दिल्ली से संपर्क किया है।

2 min read
Jun 22, 2026
delhi saidulajab building
दिल्ली के सैदुलाजब इलाके की बिल्डिंग गिरने के मामले की जांच करेगी IIT-दिल्ली photo IANS

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सैदुलाजब इलाके में 30 मई को जो दर्दनाक बिल्डिंग हादसा हुआ, उसने पूरे देश को झकझोर दिया है। पल भर में कोचिंग और पीजी मलबे के ढेर में बदल गए थे। इस हादसे में 6 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई थी। इस दर्दनाक हादसे में हर तरफ चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की तलाश में जुट गई। फिलहाल ये बात सामने आ रही है कि ज्यादा मंजिलों का निर्माण और बेसमेंट में हुई खुदाई हादसे की वजह हो सकती है, लेकिन पुलिस ने इसका पता लगाने के लिए IIT-दिल्ली से संर्पक किया है ताकि बिल्डिंग गिरने का सटीक कारण पता चल जाए।

IIT-दिल्ली से पता चलेगा कारण

दिल्ली पुलिस ने बिल्डिंग गिरने के मामले में IIT-दिल्ली से मदद मांगी है। इंजीनियरों की एक टीम मौके का दौरा कर चुकी है और जल्द ही दोबारा साइट का निरीक्षण कर सकती है। इसके बाद एक्सपर्ट्स अपनी रिपोर्ट देंगे, जिससे साफ हो सकेगा कि आखिर इमारत किस वजह से गिरी।

दो मंजिलें और बनने वाली थी

जानकारी के मुताबिक, यह बिल्डिंग पहले चार मंजिला थी, लेकिन मालिक और बिल्डर उस पर दो और मंजिलें बनाने की तैयारी कर रहे थे। एक मंजिल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका था, जबकि दूसरी पर काम चल रहा था। पुलिस को शक है कि बिल्डिंग का ढांचा इतना भार झेलने के लिए मजबूत नहीं था।

बेसमेंट में खुदाई भी एक कारण

हादसे से कुछ दिन पहले बेसमेंट में पानी की टंकी लगाने के लिए खुदाई करवाई गई थी। जांच एजेंसियों को लगता है कि इससे बिल्डिंग की नींव कमजोर हुई होगी। वहीं बिल्डर और ठेकेदार के बीच पैसों को लेकर विवाद के कारण निर्माण कार्य भी कई दिनों से रुका हुआ था।

मालिक और बिल्डर गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में बिल्डिंग मालिक और निर्माण कार्य से जुड़े दो बिल्डरों को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि करीब 8 साल पुरानी इस इमारत को जिस तरह बनाया गया था, वह ज्यादा मंजिलों का भार उठाने के लिए मजबूत नहीं थी।

हादसे में 6 लोगों की मौत

इस दर्दनाक हादसे में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे पांच मेडिकल और इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में बिल्डिंग के पास रेस्टोरेंट चलाने वाली एक महिला भी शामिल थी। अब सभी की नजर IIT-दिल्ली की रिपोर्ट पर है, जिससे इस हादसे की असली वजह सामने आने की उम्मीद है।

क्या है पूरा मामला

दक्षिण दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास सैदुलाजाब इलाके में 30 मई की शाम तीन मंजिल की कमर्शियल इमारत में अचानक भरभराकर गिर गई, जिसमें पास ही बने एक कैंटीन को अपना शिकार बना लिया। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी। फिलहास पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

Published on:
22 Jun 2026 05:31 pm