
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के लुटियंस जोन में शनिवार की दोपहर अचानक सीआईएसएफ की एक जीप में आग लग गई। इससे चारों तरफ हड़कंप मंच गया। बता दें कि लुटियंस के शांति पथ पर खड़ी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की जीप में आग लगी। जैसे ही आग लगी गाड़ी में बैठे जवानों ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई। इसकी सूचना फौरन ही दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग के कर्मियों ने आग बुझाया। एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार दोपहर सवा दो बजे शांतिपथ पर खड़ी सीआईएसएफ की एक जीप पर अचानक आग लग गई। जिसके बाद दमकल विभाग की एक गाड़ी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग की लपटें इतनी तेज थी की आधे घंटे के अंदर ही चजीप पूरी तरह से जल कर खाक हो गई। इस हादसे में किसी की भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। बता दें कि अभी तक अधिकारियों को गाड़ी में अचानक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
एक मकान में लगी भीषण आग
आपको बता दें कि शनिवार को ही दिल्ली के बख्तावरपुर इलाके में एक मकान में भीषण आग लग गई। यह आग इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर लगी। इससे घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। सबसे बड़ी बात यह है कि जिस वक्त मकान में आग लगी उस दौरान घर में कोई भी नहीं था। सभी सदस्य घर के बाहर गए हुए थे। शुरुआती जांच के बाद कहा जा रहा है कि यह आग शॉट सर्किट के वजह से लगी है। स्थानीय लोगों ने जब मकान से धुआं निकलता देखा तो समझ गए की आग लगी है। फौरन ही दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने काफी कोशिश के बाद आग पर काबू पा लिया। बता दें कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस दौरान घर के मालिक मनोज गोयल और उनका पूरा परिवार अपने एक रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। घर में आग लगने की सूचना परिवार वालों को दे दी गई है।