2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोदाम में अचानक लगी भीषण आग, चारों साइड मचा हाहाकर, दमकल की सात गाड़ियं मौके पर मौजूद

गोदाम में लगी भीषण आग, चारों साइड मचा हाहाकार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 7 Sep 2018, 6:45 PM IST

fire

गोदाम में अचानक लगी भीषण आग, चारों साइड मचा हाहाकर, दमकल की सात गाड़ियं मौके पर मौजूद

नई दिल्ली। इस वक्त बड़ी खबर बिहार से आ रही है। बताया जा रहा है कि दानापुर में एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतना भयावह है कि आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल हो गया है। वहीं, आग की वीभत्सता को देखते हुए गोदाम के आसपास के इलाकों को तुरंत खाली करवा दिया गया है।

10 लाख से ज्यादा जूट की बोरियां जलकर खाक

जानकारी के मुताबिक, यह आग गोलापर चावल के लिए जूट का बोरा बनाने वाले गोदाम में आग लगी है। कहा जा रहा है कि इस गोदाम में करीब अब तक दस लाख से ज्यादा जूट की बोरियां जलकर खाक हो गई हैं। जूट की वजह से अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। जूट रह-रह कर सुलग रहा है और आग की लपटें तेज हो रही है। हालांकि, इस भयानक आग को बुझाने के लिए मौके पर दमकल की सात गाड़ियां पहुंच चुकी हैं। वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके को खाली करवा दिया गया है। साथ ही अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह गोदाम दानापुर के गोलापर के ही रहने वाले रवि पटवारी का है। ज्यादा मुसाक की आशंका को देखते हुए इलाके की बिजली भी बंद कर दी गई है और सुरक्षा के लिए पुलिस प्रसाशन भी पहुंच गया है। आग इतनी भयावह है कि दमकल कर्मी को भी पास जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


खबर लिखने तक आग पर काबू नहीं पाया गया है। इस भयानक आग को बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। हालांकि, इस विभत्स हादसे में कितना का नुकसना हुआ है इसका भी अंदाजा नहीं लगाया जा सका है। आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल है। प्रशासन पूरी कोशिश में लगी है कि जल्द से जल्द आग को बुझाया जा सके।