
दौसा- चलती कार में लगी आग, कार सवारों ने कूदकर बचाई जान
दौसा। नेशनल हाईवे पर शुक्रवार तड़के दौसा जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक चलती कार में आग लग गई। अचानक आग लग जाने के कारण कार सवार तीन लोगों ने कार से कूदकर जान बचाई।
बताया जा रहा है कि कार सवार एक महिला सहित तीन लोग जयपुर से बांदीकुई के समीप गुढ़ा कटला गांव जा रहे थे। इसी दौरान सदर थाना इलाके के जिरोता के समीप उनकी कार में अचानक आग लग गई।
आग की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
Published on:
7 Sep 2018, 9:56 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.