नई दिल्ली

2041 तक बदल जाएगी दिल्ली: 30 मिनट में NCR, हेली-टैक्सी और 8 नए टाउनशिप समेत 10 बड़े बदलाव

Delhi transform 2041: रीजनल प्लान-2041 के तहत दिल्ली-एनसीआर में 10 बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिसमें 30 मिनट की कनेक्टिविटी, हेली-टैक्सी, और दिल्ली का बोझ कम करने के लिए 8 नए स्मार्ट टाउनशिप शामिल हैं।

less than 1 minute read
Draft Regional Plan 2041 NCR,
AI से बनाया गया प्रतीकात्मक फोटो

Draft Regional Plan 2041 NCR: देश की राजधानी दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों (NCR) की सूरत आने वाले डेढ़ दशक में पूरी तरह बदलने वाली है। नेशनल कैपिटल रीजन प्लानिंग बोर्ड (NCRPB) आगामी 16 जून को 'क्षेत्रीय योजना-2041' के मसौदे को मंजूरी देने जा रहा है। यह ड्राफ्ट किसी साइंस-फिक्शन फिल्म की कहानी जैसा लग सकता है, लेकिन यह भविष्य की दिल्ली-एनसीआर की हकीकत बनने जा रहा है, जो अगले कुछ वर्षों में टोक्यो को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा शहरी क्षेत्र बनने की राह पर है।

Published on:
11 Jun 2026 11:41 am