नई दिल्ली

Delhi Triple Murder: शराब, कोल्ड ड्रिंक और जहर…पैसों की लालच में की गई तीन हत्या, तांत्रिक कमरुद्दीन ने बताई सच्चाई

Delhi Triple Murder: दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में तीन शव मिलने के मामले में पुलिस ने रहस्य से पर्दा उठा दिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि पैसों के लालच में एक तांत्रिक ने शराब, कोल्ड ड्रिंक और जहर मिले लड्डू देकर तीनों की हत्या की, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
2 min read
Delhi Triple Murder case solved one accused arrested

Delhi Triple Murder: दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी कार में एक साथ तीन शव मिलने की घटना ने सभी को चौंका दिया था। अब तक यह मामला हत्या और आत्महत्या के बीच रहस्य बना हुआ था, लेकिन पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए एक आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि पैसों की लालच में तीनों की हत्या की गई थी। आरोप है कि पहले उन्हें शराब और कोल्ड ड्रिंक पिलाई गई, फिर जहर मिले लड्डू खिलाए गए। जब तीनों कार में बेहोश हो गए, तो आरोपी पैसे लेकर मौके से फरार हो गया।

आपको बता दें कि बीते रविवार को पुलिस को पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी कार में एक साथ तीन लाश मिली थी। यह हत्या थी या आत्महत्या इसका पता लगाने के लिए पुलिस पिछले दो दिनों से लगातार छानबीन कर रही थी। जब पुलिस ने घटना स्थल से संबंधित सीसीटीवी फुटेज चेक किया, तो पता चला कि कार में तीन नहीं बल्कि चार लोग सवार थे। इसके बाद पुलिस का शक यकीन में बदल गया और मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल कंगालने लगी। तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस ने एक दर्जन से अधिक तांत्रिकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। क्योंकि पुलिस को खबर मिली थी कि तीनों मरने से पहले किसी तांत्रिक से मिलने के लिए गए थे।

कार से निकलकर भाग गया तांत्रिक

पुलिस सूत्रों की मानें तो तीनों पहले तांत्रिक के घर गए थे, फिर उसको अपनी कार में बैठाकर पीरागढ़ी फ्लाईओवर की तरफ चल दिए। पुलिस के मुताबिक, पीरागढ़ी पहुंचने के बाद कार थोड़ी देर रुकी थी, फिर अचानक तांत्रिक कार से निकलकर फरार हो गया। वहीं, पुलिस को शक है कि तांत्रिक परिवार को लंबे समय से तंत्र-मंत्र के दम पर अमीर बनाने के लिए दावा कर रहा था। फिलहाल पुलिस यह जानने में जुटी है कि तीनों की मौत किन हालात में और किस तरह हुई। आशंका जताई जा रही है कि तांत्रिक अनुष्ठान के दौरान ही उनकी जान गई। जांच एजेंसियां इसी एंगल से पूरे मामले की गहराई से पड़ताल कर रही हैं।

एक साथ तीन शव बरामद

गौरतलब है कि रविवार को पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी एक कार से 76 वर्षीय रणधीर सिंह, 47 वर्षीय शिव नरेश और 40 वर्षीय लक्ष्मी के शव बरामद होने के बाद पुलिस ने शुरुआती जांच शुरू की थी। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि लूट के नियत से हत्या नहीं हुई क्योंकि सभी मृतकों के फोन और चेन सुरक्षित थे। इसलिए पुलिस इस मामले को हर एंगल से जांच करने लगी।

Updated on:
11 Feb 2026 04:25 pm
Published on:
11 Feb 2026 04:25 pm
Also Read
View All
बारिश के बाद दिल्ली बेहाल, 10 से ज्यादा जगहों से ट्रैफिक जाम की शिकायत, 40 मिनट का सफर हुआ डेढ़ घंटे का

E20 पेट्रोल विवाद: हरदीप सिंह पुरी के बयान पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा- इतना घमंड अच्छा नहीं, लोगों की बात सुनें

बारिश के बीच जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, तिरपाल लगाने की मांग पर पुलिस-प्रदर्शनकारियों में बहस; अफसर के पैरों में गिरे अभिजीत दीपके

दिल्ली में DDA का ‘मिशन मोड’ अभियान, 57 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा सिल्ट हटाई; डीसिल्टिंग में 70% की बढ़ोतरी

दिल्ली की बदहाली पर बरसे केजरीवाल: बोले-‘हर तरफ बाढ़ और कचरे के ढेर, BJP ने 1 साल में शहर को कर दिया बर्बाद’