
Delhi Wedding: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। शादी समारोह में दूल्हे के मामा और CISF जवान की हरकत से दुल्हन ने शादी करने से इनकार दिया। इसके बाद बारात को बैरंग लौटना पड़ा। दूसरी ओर दूल्हे के मामा और CISF जवान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दरअसल, दिल्ली के शाहदरा इलाके के मानसरोवर पार्क में शनिवार रात को एक शादी समारोह में उस समय खलबली मच गई, जब दूल्हे के मामा ने अपनी रिवॉल्वर से एक 14 साल के बच्चे को गोली मार दी। भूख से परेशान बच्चा शादी समारोह में खाना खाने पहुंचा था। इसी बीच द्वारचार में नाच-गाने के बीच नोट लुटाए जा रहे थे। बच्चे ने भी एक नोट उठा लिया। इससे मौके पर मौजूद दूल्हे का मामा इतना गुस्सा हो गया कि उसने बच्चे की कनपटी पर रिवॉल्वर रखा और गोली चला दी। गोली चलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बारात में मौजूद अन्य लोगों ने बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गई। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस बच्चे को गोली लगी, उसका नाम सुहेल था। वह मानसरोवर पार्क के पास की नाथू कॉलोनी की झुग्गियों में रहता था। वह शनिवार रात अपने छोटे भाई और दोस्तों के साथ बारात देखने और खाना खाने गया था। बारात में लोग नोट उड़ा रहे थे, तो सुहेल भी बाकी बच्चों की तरह नोट उठाने लगा। इसी बात पर CISF के जवान ने उस लड़के को गोली मार दी। घटना के बाद घायल बच्चे को तुरंत डॉ. हेड गवार हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मरा हुआ घोषित कर दिया। इसके बाद बारात में खलबली मच गई। दुल्हन को जब इस बात का पता चला तो उसने शादी करने से ही इनकार कर दिया। इसके बाद मामला और गरमा गया। हालांकि पुलिस के एक्टिव होने से दूल्हा पक्ष बिना किसी शोर शराबे के बारात वापस ले गया।
इस घटना के बाद बारात में अफरा-तफरी मच गई थी। घटना के तुरंत बाद पुलिस पहुंच चुकी थी। पूछताछ के लिए दूल्हे और दूल्हे के पिता को हिरासत में ले लिया गया। इन सब कारणों से दूल्हन की डोली भी नहीं उठ पाई। दूल्हे ने बयान में बताया कि गोली चलाने वाला व्यक्ति उसका मामा मदन गोपाल तिवारी था। इसके बाद पुलिस ने दूल्हे से ही मदन गोपाल तिवारी का मोबाइल नंबर लिया और सर्विलांस पर डाला। इससे पता चला कि घटना के बाद मदन गोपाल तिवारी अपनी कार से दिल्ली के रास्ते इटावा भाग गया। हालांकि पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद की गई है।
जांच में सामने आया कि आरोपी मदन गोपाल तिवारी दुल्हे के मामा का बेटा था और शादी में छुट्टी लेकर आया था। उसकी ड्यूटी CISF में कपूर क्षेत्र में थी। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया था। लेकिन पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की हेल्प से आरोपी को ट्रेक किया और उत्तर प्रदेश के इटावा से उसे गिरफ्तार किया गया। साथ ही पुलिस ने इस घटना में प्रयोग की गई पिस्तौल भी बरामद कर ली है। शाहदरा जिले के एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस प्रशांत गौतम ने बताया कि आरोपी घटना के समय नशे में था और फायरिंग के तुरंत बाद दिल्ली से भाग गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है।