नई दिल्ली

दिल्ली में PG के बेड बॉक्स में मिली महिला की लाश, प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर की थी हत्या, तीन गिरफ्तार

Delhi Mangolpuri Murder: दिल्ली के मंगोलपुरी में 22 साल के युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर शव बेड बॉक्स में छिपाया। चाचा और दोस्त भी गिरफ्तार। जानें पूरी वारदात।
2 min read
Feature image
पत्रिका फोटो

Delhi Crime: बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक 35 वर्षीय महिला की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला की हत्या उसके 22 वर्षीय प्रेमी ने अपने चाचा और एक दोस्त के साथ मिलकर की। वारदात का खुलासा तब हुआ जब पीजी (PG) मालिक ने कमरे के भीतर बेड बॉक्स से एक पैर बाहर निकला हुआ देखा।

आपको बता कें कि मंगलवार शाम करीब 7 बजे पुलिस को सूचना मिली कि पत्थर मार्केट स्थित एक इमारत के कमरे में महिला का शव पड़ा है। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो दंग रह गई। महिला का शव बेड के बॉक्स के अंदर ठूंसा गया था। मृतका मंगोलपुरी की ही रहने वाली थी और घरों में साफ-सफाई का काम करती थी। उसके परिवार में पति और तीन बच्चे हैं।

'शारीरिक संबंध बनाने से किया था इनकार'

पुलिस जांच और आरोपियों के कबूलनामे से जो कहानी सामने आई है, वह बेहद विचलित करने वाली है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुख्य आरोपी ने महिला को अपने चाचा और उसके दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था। जब महिला ने इससे साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर उस पर हमला कर दिया।

तड़पा-तड़पा कर ली जान

जांचकर्ताओं के मुताबिक, आरोपी ने महिला को फर्श पर पटक दिया और अपने हाथ-पैरों से उसे दबा लिया। इसके बाद उसने कंबल से उसका मुंह दबाया (smothering) और फिर गला घोंटकर (strangulation) उसकी हत्या कर दी। इस दौरान आरोपी का 50 वर्षीय चाचा और 52 वर्षीय दोस्त कमरे के बाहर पहरा दे रहे थे। हत्या के बाद इन दोनों ने शव को बेड बॉक्स में छिपाने और मुख्य आरोपी को भगाने में मदद की।

पुलिस की कार्रवाई

जॉइंट पुलिस कमिश्नर (वेस्टर्न रेंज) जतिन नरवाल ने बताया कि मृतका के माथे पर चोट के निशान और गले पर घोंटने के निशान मिले हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (हत्या) और 238 (सबूत मिटाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस बात की भी गहनता से जांच कर रही है कि क्या हत्या से पहले महिला के साथ यौन उत्पीड़न या दुष्कर्म किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

Updated on:
09 Apr 2026 12:58 pm
Published on:
09 Apr 2026 11:40 am
Also Read
View All
जंतर-मंतर पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का तुरंत सुनवाई से इनकार, CJI बोले- हमारा समय बर्बाद मत कीजिए

जंतर-मंतर प्रदर्शन का असर: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें पूरी जानकारी

Sharad Pawar PM Modi Meeting: CJP और छात्रों के आंदोलन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार व सुप्रिया सुले, चर्चाओं का बाजार गर्म

BJP vs Rahul Gandhi: PM आवास मार्च पर BJP का राहुल गांधी पर पलटवार, बोली- ‘क्या देश आपके अहंकार से चलेगा?’

Dharmendra Pradhan Resignation: कांग्रेस का शिक्षा मंत्री पर सीधा हमला, केसी वेणुगोपाल बोले, शिक्षा मंत्री बने रहने का धर्मेंद्र प्रधान को अधिकार नहीं