9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मेरे अंकल और उसके 52 साल के दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाओ’, प्रेमिका ने किया इनकार तो प्रेमी ने ले ली जान

मंगोलपुरी में एक महिला की उसके प्रेमी ने हत्या कर दी। आरोपी महिला को अपने अंकल और उसके दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने पर मजबूर कर रहा था। महिला के इनकार करने पर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।

2 min read
Google source verification
delhi police

दिल्ली पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया है। यह एक युवक ने अपनी ही प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला का शव एक पीजी आवास में पाया गया जिसके बाद मामले का खुलास हुआ। शुरुआती जांच के अनुसार महिला ने प्रेमी के 50 साल के अंकल और उसके 52 साल के दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर 22 वर्षीय युवक ने अपनी 35 वर्षीय प्रेमिका की हत्या कर दी।

शव के गले पर निशान और सिर पर चोटें

मंगोलपुरी थाना पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम करीब 7 बजे उन्हें सूचना मिली कि एक पीजी के कमरे के बेड बॉक्स में महिला का शव पड़ा मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान शव के गले पर निशान और सिर पर चोटें पाई गई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटनास्थल से भी फॉरेंसिक की टीम की मदद से सबूत जुटाए गए है।

पीजी के कमरे में बेड के बॉक्स में मिला शव

पुलिस पूछताछ के दौरान पीजी के मालिक ने बताया कि आरोपी युवक ने अपनी किसी दोस्त से मिलने के लिए कुछ घंटों के लिए कमरा मांगा था। जब वह वापस लौटा तो कमरा खुला मिला और आरोपी गायब था। पीजी मालिक ने जब कमरे में जाकर देखा तो बेड के बॉक्स से शव का पैर बाहर लटक रहा था। बॉक्स खोलकर देखने पर अंदर मृतका का शव मिला जिसे देखकर पीजी मालिक घबरा गया और उसने पुलिस को मामले की सूचना दी।

अंकल और उसके दोस्त के साथ संबंध बनाने को किया मजबूर

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी युवक महिला के साथ रिश्ते में था और उसके घर के पास चिकन की दुकान चलाता था। घटना के दिन दोनों कमरे में पहुंचे थे, जहां आरोपी का अंकल और उसका एक दोस्त भी मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला पर अपने अंकल और दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। जब महिला ने इंकार किया तो विवाद बढ़ गया और आरोपी ने गुस्से में आकर उसे जमीन पर दबाकर पहले कंबल से मुंह दबाया और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। इस दौरान आरोपी के अंकल और उसका दोस्त ने कमरे के बाहर रह कर यह ध्यान रखा कि कोई वहां आ नहीं जाए। घटना के बाद अंकल और दोस्त ने आरोपी की मौके से भागने में मदद भी की।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

हत्या के बाद आरोपी ने शव को बेड बॉक्स में छिपा दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। महिला की पहचान मंगोलपुरी निवासी के रूप में हुई है, जो घरेलू सहायिका का काम करती थी और उसके तीन बच्चे हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 और 238 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।