नई दिल्ली

पंजाब के अटारी बॉर्डर के पास दिखा ड्रोन, BSF की फायरिंग के बाद पाकिस्तान की तरफ लौटा

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने पंजाब के अटारी इलाके में भारत-पाक सीमा के पास एक ड्रोन को देखकर उस पर गोलियां चला दीं। फायरिंग के दौरान ड्रोन पाकिस्तान लौट गया। इस बीच, जवानों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Aug 2022, 10:09 PM IST
Drone along Punjab's Attari border returns to Pakistan as BSF open fire
Drone along Punjab's Attari border returns to Pakistan as BSF open fire

पंजाब के भारत-पाकिस्तान की सीमा के पास एक बार फिर ड्रोन देख गया है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने अटारी के गांव मुहावा में ड्रोन को देखा, जिसके बाद BSF के जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के बाद ड्रोन पाकिस्तान की तरफ जाता देखा गया। वहीं, फायरिंग के बाद जवानों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। भारत-पाकिस्तान सीमा के आसपास इन दिनों कई बार पाकिस्तानी ड्रोन देखा जा चुका है।

इससे पहले कई बार इस इलाके में पाकिस्तान की ओर से आने वाले ड्रोन देखे गए। हालांकि BSF के जवान उन पर जैसे ही फायरिंग करते, वो वापस लौट जाते। खबर के मुताबिक आज जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में के जवानों ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया। सूत्रों ने कहा कि ड्रोन को आईबी के भारतीय हिस्से में सुल्तानपुर इलाके में देखा गया था।

सूत्रों ने कहा कि ड्रोन पर गोलीबारी की गई और उसे आईबी के पाकिस्तान की ओर वापस जाने के लिए मजबूर किया गया। इसके बाद इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों की मदद से आतंकी संगठनों की और से जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन के जरिए हथियार गिराना सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बन गया है। भारत-पाक सीमा के पास संदिग्ध ड्रोन दिखने की घटनाओं में इजाफा हुआ है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को और चौकन्ना कर दिया है।

यह भी पढ़ें: भारत-पाक सीमा पर BSF ने पकड़ा बांग्लादेशी नागरिक, पाकिस्तान जाने की कर रहा था कोशिश

Published on: