नई दिल्ली

साड़ी खरीदने और बंगाल घूमने की थी तैयारी, लेकिन उससे पहले हो गई DU प्रोफेसर की हत्या

DU Professor Murder: दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक लेडी प्रोफेसर की उनके ही किराएदार दंपति ने बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी बंगाल में प्रोफेसर के पुश्तैनी मकान में रहते थे। जब प्रोफेसर ने उनसे मकान खाली करने को कहा, तो उन्होंने दिल्ली आकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Jun 10, 2026
Devosmita Paul Case,Tenant Kills Landlord
DU प्रोफसर हत्याकांड में मर्डर के पीछे की वजह आई सामने

Debosmita Paul Case Update: दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर देवोस्मिता पॉल इन दिनों गर्मियों की छुट्टियों की तैयारियों में बिजी थीं। वो अपनी साथ काम करने वाली निधि गर्ग से बंगाल की मशहूर कांथा-वर्क साड़ी लाने का वादा कर रही थीं और अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ बंगाल जाने की प्लानिंग कर रही थीं। लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनका यह सफर कभी शुरू ही नहीं हो पाएगा। पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एनक्लेव वाले फ्लैट में उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई और यह मर्डर किसी और ने नहीं किया बल्कि बंगाल से दिल्ली आए उनके किराएदार पति-पत्नी ने किया।

मकान हड़पने की खूनी साजिश

जांच में जो पता चला वो बेहद चौंका देने वाली बात है। देवोस्मिता का पश्चिम बंगाल के बर्धमान में एक पुश्तैनी मकान था, जिसमें यह आरोपी कपल किराए पर रहता था और हर महीने 11,500 रुपए किराया देता था। आरोपी का मकसद उस मकान को हड़पना था। लेकिन देवोस्मिता ने उनके इरादों पर पानी फैरते हुए दोनों को जून तक मकान किसी भी तरह खाली कर देने को कह दिया। यही बात आरोपियों को अच्छी नहीं लगी। इसके बाद बच्चे को ढाल बनाकर मकान खाली करने की भड़ास में उन्होंने प्रोफेसर को जान से मारने की साजिश रची। इसलिए वे अपने साथ हत्या के लिए भारी ओखली-मूसल और उस्तरा लेकर आए थे। सोसाइटी के गार्ड्स को उन पर शक न हो, इसलिए वे अपने 13 साल के बेटे को भी साथ लाए ताकि लोग उन्हें एक आम परिवार समझें।

पीने का पानी मांगने के बहाने से किया वार

4 जून की दोपहर को यह परिवार चेहरे पर सर्जिकल मास्क लगाकर देवोस्मिता के फ्लैट पर पहुंचा। देवोस्मिता ने शराफत दिखाते हुए उन्हें पीने के लिए पानी दिया। इसके बाद जब मकान खाली करने को लेकर बहस बढ़ी, तो आरोपी पति ने ओखली से देवोस्मिता के सिर पर कई वार कर दिए। जब वे लहूलुहान होकर फर्श पर गिर गईं, तो जान लेने के लिए उस्तरे से उनकी कलाई काट दी। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए उन्होंने घर में ही अपने खून से सने कपड़े बदले और प्रोफेसर का मोबाइल लेकर भाग गए।

कॉलेज स्टाफ और छात्र सदमे में

शिवाजी कॉलेज के प्रिंसिपल वीरेंद्र भारद्वाज ने दुख जताते हुए कहा कि देवोस्मिता उनकी बेटी जैसी थीं। वे कॉलेज की कल्चरल कमेटी और मैगजीन बोर्ड का अहम हिस्सा थीं। हालांकि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन कॉलेज का पूरा स्टाफ और स्टूडेंट्स इस बात से गहरे सदमे में हैं कि जो हंसती-खेलती प्रोफेसर कल तक उनके साथ थीं, वो अब इस दुनिया में नहीं हैं।

Updated on:
10 Jun 2026 06:57 pm
Published on:
10 Jun 2026 06:57 pm
Also Read
View All
परीक्षा सुधार के लिए टास्क फोर्स पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, जयराम रमेश बोले- राधाकृष्णन कमेटी की 101 सिफारिशों का क्या हुआ?

‘अगर मैं नाच नहीं सकती, तो यह मेरी क्रांति नहीं!’ NEET आंदोलन में उभरा AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का चर्चित चेहरा

‘ये ट्रेंड ठीक नहीं है’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बीजेपी के पूर्व मंत्री का बयान, विपक्ष को बताया आंदोलनजीवी

स्पोक्सपर्सन के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया- विदेश मंत्रालय ने CJP प्रोटेस्ट पर वायरल दावे का किया फैक्ट-चेक

DCW New Chief: स्वाति मालीवाल के 2 साल बाद दिल्ली महिला आयोग को मिली नई अध्यक्ष; लता गुप्ता संभालेंगी कमान, 5 नए सदस्य भी नियुक्त