नई दिल्ली

बारिश ने बिगाड़ी डीएमआरसी की योजना, भीकाजी कामा स्टेशन की धंसी जमीन, पानी घुसा

जमीन धंसने की सूचना मिलते ही डीएमआरसी नुकसान का जायजा लेने में जुट गई है और उसने बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jul 2018, 9:44 PM IST
बारिश ने बिगाड़ी डीएमआरसी
बारिश ने बिगाड़ी डीएमआरसी की योजना, भीकाजी कामा स्टेशन की धंसी जमीन, पानी घुसा

नई दिल्ली : दिल्ली में लगातार हो रही बारिश ने पूरे शहर का मिजाज बिगाड़ रखा है। जगह-जगह जलजमाव की वजह से दिल्‍ली के यातायात का वैसे भी बुरा हाल है। शहर के कई इलाकों की इमारतों के ध्‍वस्‍त होने की खबरें भी आ रही है। इस बीच अब भीकाजी कामा मेट्रो स्‍टेशन की जमीन ध्‍वस्‍त हो गई है। इस कारण अंडरग्राउंड मेट्रो स्‍टेशन में पानी घुस गया है। स्टेशन की दीवारों और छत से पानी और कीचड़ रिसकर अंदर जाने लगा था। मेट्रो का ट्रायल भी रोक देना पड़ा है।

सक्रिय हुआ डीएमआरसी
स्टेशन के आसपास की जमीन धंसने की सूचना मिलते ही डीएमआरसी के वरिष्ठ विशेषज्ञों व इंजीनियरों की टीम के साथ मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लेने में जुट गए और बचाव कार्य शुरू किया। मजदूरों से स्टेशन में भरा पानी निकलवाया जा रहा है। इसके बाद स्टेशन में जमा कीचड़ साफ किया किया जाएगा। दूसरी तरफ स्टेशन के आसपास जमीन धंसने से हुए गड्ड़े को भरने का काम भी जारी है।

अभी चल रहा है ट्रायल
बता दें कि भीकाजी कामा मेट्रो स्‍टेशन के पहले अंडरग्राउंड तल पर काउंटर और प्रशासनिक भवन आदि हैं और दूसरे तल से मेट्रो ट्रेन का संचालन होना है। अभी इस मेट्रो स्टेशन पर ट्रायल रन चल रहा है। हालांकि मेट्रो की पिंक लाइन के कुछ हिस्‍से में परिचालन शुरू हो चुका है। अभी डीयू के साउथ कैंपस से एयरपोर्ट तक मेट्रो चल रहा है। दूसरे फेज में इसे बढ़ाकर साउथ कैंपस से लाजपत नगर ले जाना है। भीकाजी कामा मेट्रो स्टेशन इसी फेज में शुरू होना है। अगस्‍त से सितंबर के बीच डीएमआरसी यहां से परिचालन शुरू करने की योजना पर काम कर रहा है।लेकिन अगर बारिश का यही हाल रहा तो डीएमआरसी की सितंबर तक इस मेट्रो लाइन को विस्‍तारित करने की योजना पर पानी फिर सकता है।

Published on:
Also Read
View All
पंजाब में AAP की रैली से पहले केजरीवाल का हमला, बोले- ‘ड्रग्स के खिलाफ छेड़ी पूरी जंग, कई गांव हुए नशामुक्त’

Health News: दिल्ली में इलाज की सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी, अगले साल 2 अस्पताल और अगले महीने 40 नए केंद्र होंगे शुरू

मनीष गुप्ता हत्याकांड: दिल्ली HC ने हत्या के आरोपी तत्कालीन UP पुलिस SHO को दी जमानत, 5 साल से था जेल में

Delhi Riots Case: उमर खालिद और शरजील इमाम को नहीं मिली अंतरिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा- ‘आज नहीं’

‘क्या किसी दूसरे धर्म के त्योहार पर ऐसा करने की हिम्मत है?’, कार्तिगई दीपम विवाद पर सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस को दी खुली चुनौती