नई दिल्ली

Odisha: हाथी ने ली पहले महिला की जान, फिर चिता से उठा ले गया लाश

ओडिशा में एक जंगली हाथी ने 70 साल की महिला की हत्या कर दी। महिला की मौत के बाद परिजन उसका अंतिम संस्कार कर रहे थे कि तभी हाथी दोबारा आया और महिला के शव को चिता से उठाकर ले गया।

2 min read
Odisha: हाथी ने ली पहले महिला की जान, फिर चिता से उठा ले गया लाश

ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक जंगली हाथी के हमले में 70 साल की एक महिला की मौत हो गई थी। महिला का जब अंतिम संस्कार किया जा रहा था तब हाथी फिर से आ धमका। फिर इसके बाद हाथी ने जो हरकत की वो पूरी दुनिया में चर्चा का बिषय बना हुआ है। ये घटना 9 जून की है जब माया मुर्मू नामक महिला रायपाल गांव में एक ट्यूबवेल से पानी भर रही थीं, तभी उन पर दलमा वन्यजीव अभयारण्य से भटक कर आए एक जंगली हाथी ने हमला कर दिया।

महिला अपना सामान छोड़कर भागी, जिस पर हाथी भी उनके पीछे भागने लगा। कुछ दूर जाकर महिला गिर गई। जिसके बाद हाथी ने उसे अपने पैरों से कुचल दिया। रसगोविंदपुर पुलिस थाने के निरीक्षक लोपामुद्रा नायक ने बताया कि महिला को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। शाम को जब मृत महिला के परिजन उनका अंतिम संस्कार कर रहे थे तभी हाथी अचानक वहां पहुंचा और उनके शव को चिता से उठा ले गया।

परिजनों के अनुसार, जब उन्होंने माया मुर्मू का शव चिता पर अंतिम संस्कार के लिए रखा था, तभी हाथी वहां अचानक आ पहुंचा और शव को चिता पर से उठा लिया, फिर उसने शव को नीचे गिरा दिया। इसके बाद वो दोबारा माया मुर्मू के शरीर को कुचलने की कोशिश करने लगा, इसके कुछ देर बाद वो वहां से चला गया। उसके जाने के बाद जब हालात सामान्य हुए तब परिजन माया मुर्मू का अंतिम संस्कार करने में सफल हो पाए। आखिर हाथी ने ऐसा क्यों किया, इसके पीछे की वजह अब तक पता नहीं चल पाई है। इस घटना के बाद से ही स्थानीय लोगों के अंदर जंगली जानवरों को लेकर एक डर बन गया है।

यह भी पढ़ें: एशिया के सबसे लंबे दांत वाले हाथी भोगेश्वर की मौत, प्रदर्शनी में लगाए जांएगे दांत
यह भी पढ़ें: IT की जॉब छोड़ गधे पालने लगा शख्स, लोगों ने उड़ाया मजाक, अब लाखों में कमा कर की लोगों की बोलती बंद

Published on:
14 Jun 2022 01:59 pm
Also Read
View All