नई दिल्ली

आरोपी गोतस्कर ने पुलिस पर की फायरिंग! अस्पताल में भर्ती

सहारनपुर में चेकिंग कर रही पुलिस पर एक आरोपी गो तस्कर ने फायरिंग कर दी। इसके बाद दोनों ओर से गोलियां चलने लगी।

less than 1 minute read
घायल को अस्पताल ले जाती पुलिस ( फोटो श्रोत सहारनपुर पुलिस )

Encounter थाना कुतुबशेर पुलिस टीम पर एक आरोपी गौतस्कर ने फायरिंग कर दी। इसके बाद दोनों ओर से गोलियां चलने लगी। इस मुठभेड़ में आरोपी गौतस्कर के पैर में गोली लगी है जिसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें

Honesty फलों की ठेली लगाने वाले ने लौटाया रुपयो से भरा पर्स

साधारण चेकिंग के दौरान कर दी फायरिंग

थाना कुतुबशेर पुलिस की एक टीम अम्बाला रोड स्थित बाहुपुर पुलिया के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। टीम के अनुसार इसी दौरान एक मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति आया तो पुलिस ने इसे रुकने का इशारा किया। यह देख बाइक सवार ने भागने की कोशिश की और जब रास्ता नहीं मिला तो पुलिस टीम पर जानलेवा नीयत से फायर कर दिया।

जवाबी कार्रवाई में लगी गोली ( Encounter)

इसके बाद पुलिस की ओर से फायरिंग की गई एक गोली आरोपी के पैर में लगी। जिससे घायल होकर वह मौके पर होंगीर पड़ा। बाद में पूछने पर इसने अपना नाम कौसर पुत्र सुलेमान निवासी हाजी इकराम वाली गली थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर बताया। गोली लगने के कारण पुलिस इसे लेकर अस्पताल पहुंची।
अस्पताल में इसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस का कहना हैंअरोपी पर गोकशी समेत एनडीपीएस के कई मुकदमें चल रहे हैं और गोकशी के एक मुकदमे में यह फरार चल रहा था। इसके कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और एक मोटरसाईकिल मिली है।

Published on:
11 Feb 2026 08:43 am
Also Read
View All

अगली खबर