Delhi: दिल्ली में दो दिन पहले 12 साल के बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, बच्चे के सिर पर पत्थर से हमला किया गया था। क्रूरता की हद पार करते हुए आरोपी ने पेचकस से बच्चे की एक आंख निकाल ली और उसका कान काटने की भी कोशिश की।
Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में दो दिन पहले बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, 12 साल के बच्चे के सिर पर पत्थर से वार किया गया था। बेरहम पिता की क्रूरता इस कदर हावी थी कि उसने पेचकस से बच्चे की एक आंख निकाल ली। इतना ही नहीं, कलयुगी पिता ने बेटे का कान काटने की भी कोशिश की थी।
आपको बता दें कि पूरा मामला दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके का है। यहां पति-पत्नी के बीच पिछले एक सप्ताह से लगातार झगड़ा चल रहा था। आपसी विवाद के बाद पत्नी नाराज होकर अपनी चाची के घर चली गई थी। पत्नी से बदला लेने के इरादे से आरोपी पिता ने बेटे की हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी वाजिद ने पहले पत्थर से कूचकर बच्चे की हत्या की, फिर उसकी आंख निकाल ली। इसके बाद उसने खुद घटना का वीडियो बनाया और पत्नी को भेजकर बताया कि बेटे की लाश झाड़ियों में पड़ी है, जाकर उठा ले।
मृतक अल्तमश 12 साल का था और वह अपने परिवार के साथ शास्त्री पार्क की झुग्गी में रहता था। परिवार में उसकी मां मुमताज, भाई अमन और वशीर, बहन ईरम और सौतेला पिता वाजिद शामिल हैं, जबकि एक बहन की शादी हो चुकी है। अल्तमश की बहन ईरम के मुताबिक, साल 2019 में उनके पिता शफीक का निधन हो गया था। इसके कुछ महीनों बाद मां ने वाजिद से दूसरी शादी कर ली। वाजिद पहले से शादीशुदा था और रिक्शा चलाता था। बीते एक हफ्ते से मुमताज और वाजिद के बीच लगातार झगड़े हो रहे थे। मारपीट से तंग आकर मुमताज पड़ोस में रहने वाली अपनी चाची के घर चली गई थी। इस दौरान वाजिद उसे वापस बुलाने का दबाव बना रहा था और इनकार करने पर बेटे को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दे चुका था।
अल्तमश की हत्या के बाद पिता पर जान से मारने का आरोप लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो सामने आया कि बच्चे की हत्या उसके सौतेले पिता ने की है। उसके जैविक पिता की छह साल पहले मौत हो चुकी थी, जिसके बाद मां ने दूसरी शादी की थी। आरोपी वाजिद भी पहले से शादीशुदा था। फिलहाल पुलिस ने उसके फोन नंबर को सर्विलांस पर लिया और देर रात उसे शाहदरा से गिरफ्तार कर लिया।