नई दिल्ली

खुलासा; बहू से रेप के बाद ससुर ने घोटा था गला, फरीदाबाद तनु हत्याकांड में नया मोड़

Faridabad Tanu Murder Case: फरीदाबाद में 24 साल की बहू की हत्या से पहले ससुर ने उसका रेप किया। इसके बाद आरोपी ने चुन्नी से बहू का गला घोट दिया और बेटे की मदद से शव को घर के बाहर खोदे गए गड्ढे में दफना दिया।
2 min read
• •
Updated: 27 Jun 2025, 4:35 PM IST
Faridabad Tanu Murder Case: बहू से रेप के बाद ससुर ने दुपट्टे से घोटा था गला...फरीदाबाद तनु हत्याकांड की पुलिस ने खोलीं परतें
बहू की हत्या के आरोप में गिरफ्तार ससुर ने खोले राज।

Faridabad Tanu Murder Case: फरीदाबाद तनु हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस पूछताछ में हत्याकांड के मुख्य आरोपी ससुर भूपसिंह ने बताया कि उसने बहू की हत्या से पहले उसका रेप किया था। इसके बाद बेटे की मदद से शव को गली में दफनाकर उसे लापता बताने की कोशिश की। जांच के दौरान फरीदाबाद पुलिस ने ये भी स्पष्ट किया है कि बहू की जान लेने की साजिश में आरोपी की पत्नी यानी तनु की सास, पति और ननद भी शामिल थीं। पुलिस ने ससुर के साथ सास को भी गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी मृतक तनु का पति फरार है।

पुलिस पूछताछ में ससुर ने खोले राज

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी को क्राइम यूनिट ने फिर से तीन दिन की रिमांड पर लिया है। पूछताछ में आरोपी ससुर ने बताया कि हत्या का प्लान पहले से ही बनाया गया था और इसमें मृतक महिला का पति और सास भी शामिल थे। वरिष्ठ जांच अधिकारियों के मुताबिक, यह जघन्य अपराध 15 अप्रैल को रचा गया था। आरोपी ससुर ने बताया कि उसे बहू की हत्या की पूरी योजना उसकी पत्नी (सास) और बेटे ने बनाई थी। इसके तहत उसे सिर्फ बहू की जान लेने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि योजना के तहत मृतक तनु की सास को उत्तर प्रदेश के एटा में भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए भेज दिया गया था। इसके बाद घर में सिर्फ भूपसिंह, भूपसिंह की बेटी काजल, बेटा अरुण और बहू तनु मौजूद थे। इसके बाद 21 अप्रैल की रात को अरुण ने बहू और बेटी के खाने में नशीली गोलियां मिला दी थीं। इससे बेटी और बहू को गहरी नींद आ गई। बेटी नीचे वाले फ्लोर पर अपने कमरे में सो गई। जबकि बहू ऊपर वाले फ्लोर पर अपने कमरे में सोने चली गई।

बेहोशी की हालत में बहू को देखकर बिगड़ी नीयत

आरोपी ने बताया कि आधी रात के समय योजना के अनुसार बहू की हत्या करनी थी। इस दौरान बेटा अरुण अपने कमरे से बाहर आकर काजल के कमरे में चला गया। इसके बाद आरोपी बहू के कमरे में पहुंचा। जहां उसने बेहोशी की हालत में बहू के अस्त-व्यस्त कपड़े देखे तो उसकी नीयत बिगड़ गई। इसके बाद हत्या से पहले उसने बेहोशी की हालत में बहू के साथ दुष्कर्म किया। नशा ज्यादा होने के चलते बहू इसका विरोध नहीं कर पाई। इसके बाद उसने पास पड़ी चुन्नी से बहू का गला घोट दिया।

आरोपी ने पुलिस को बताया ‌कि बहू की मौत हो गई तो उसने बेटे को ऊपर बुलाया और शव उठाकर घर के बाहर खुदवाए गए गड्ढे में डालकर ईंट पत्थर से गड्ढा भर दिया। यह गड्ढा भी योजना के तहत खुदवाया गया था और पड़ोसियों को सीवरेज बनवाने की जानकारी दी गई थी। फरीदाबाद पुलिस का कहना है कि इस जघन्य अपराध में ससुर, सास, पति और ननद के खिलाफ पल्ला पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। शव को दो महीने तक गड्ढे में छिपाकर रखा गया और पीड़िता को लापता बताया जाता रहा। महिला की शादी दो साल पहले हुई थी। अब पुलिस मामले की गहरी जांच कर रही है और फरार पति की तलाश की जा रही है।

Updated on:
27 Jun 2025, 4:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘वोट चोरों’ के खिलाफ शुरू हुआ नया महाभारतट, तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए शकुनि के खेल का किया जिक्र

‘मोदी-शाह भी नहीं बचेंगे’, राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा- ‘वोट चोरी’ पर ज्ञानेश कुमार को जाना पड़ेगा जेल

विपक्ष की रैली फ्लॉप शो: संबित पात्रा बोले, रामलीला मैदान में कितनी जुटी भीड़? राहुल गांधी का टेप रिकॉर्डर अटक गया है

‘SIR के कारण बंगाल को नुकसान हुआ’, ममता बनर्जी का आरोप- ज्ञानेश कुमार ने वोटों की गिनती प्रभावित की

‘मोदी जी की जान ज्ञानेश कुमार में है’, राहुल गांधी ने हाथ में ‘तोता’ लेकर वोट चोरी के खिलाफ किया प्रदर्शन