नई दिल्ली

‘वह हमारा इकलौता सहारा था’, रोते हुए पिता ने की CBI जांच की मांग… दिल्ली के उत्तम नगर कांड में बेटे की गई जान

Uttam Nagar incident: दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हिंसा में मृत 26 वर्षीय तरुण कुमार के पिता ने मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।

2 min read
father of the deceased youth in Uttam Nagar incident Delhi demanded a CBI inquiry

Uttam Nagar incident: देश की राजधानी दिल्ली में होली के दिन उत्तम नगर में हुई हिंसा में जान गंवाने वाले युवक के पिता ने अब सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए रोते-रोते कहा कि वह हमारा इकलौता सहारा था, अब वह भी नहीं रहा। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में दिल्ली पुलिस की जांच पर भी सवाल उठाए हैं। तरुण के पिता का कहना है कि उनके बेटे की हत्या की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

मृतक तरुण के पिता ने पुलिस पर बेटे की मौत को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अब तक पुलिस ने परिवार से सही ढंग से पूछताछ नहीं की और यह भी नहीं बताया कि कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस सिर्फ 5-6 लोगों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है, लेकिन परिवार को आरोपियों को देखने तक नहीं दिया गया। तरुण के पिता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि जब वे थाने गए तो पुलिस ने दरवाजे बंद कर दिए, और जब वे न्याय की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन करने लगे तो उन पर लाठीचार्ज किया गया। उनके अनुसार, उनके बेटे पर 15-20 लोगों ने हमला किया और मौके पर ही उसकी हत्या कर दी, फिर भी पुलिस ने समय रहते किसी को गिरफ्तार नहीं किया।

होली के दिन भड़की थी हिंसा

4 मार्च की रात होली के मौके पर दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में उस समय हिंसा भड़क गई, जब एक नाबालिग लड़की अपनी छत से नीचे से गुजर रहे लोगों पर पानी के गुब्बारे फेंक रही थी। इसी दौरान एक गुब्बारा कथित तौर पर वहां से गुजर रही एक मुस्लिम महिला को लग गया, जिस पर उसने आपत्ति जताई। पुलिस के मुताबिक, इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। झड़प के दौरान कम से कम चार लोग घायल हो गए, जिनमें 26 वर्षीय तरुण कुमार भी शामिल थे। गंभीर रूप से घायल तरुण कुमार ने अगले दिन दम तोड़ दिया।

Published on:
07 Mar 2026 05:10 pm
Also Read
View All
‘अब सिर्फ दाऊद इब्राहिम का बीजेपी में शामिल होना बाकी है,’ विपक्ष में टूट पर आप सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला

दिल्ली डॉक्टर मेड मर्डर केस: वारदात से 4 दिन पहले डॉ. गुप्ता में दिखे थे अजीब बदलाव, पड़ोसियों ने बताया- क्यों रहने लगे थे बिल्कुल अलग-थलग?

गुरुग्राम में बुजुर्ग की हत्या के बाद शव को जलाया, उंगली से अंगूठी निकालकर बेच दी; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक अधिकृत पार्किंग स्थलों की फीस होगी दोगुनी, सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान

‘एक ही बार में नानी याद आ जाती है,’ NEET परीक्षार्थियों को केजरीवाल का संदेश, बोले- तनाव छोड़ो, अपनी मेहनत पर भरोसा रखो