नई दिल्ली

बासी खाने पर टोका तो ढाबे वालों ने महिला कंडक्टर को पीटा, हाथ से बहते खून का वीडियो वायरल

Viral Video of Female Conductor: दिल्ली-बाह रोडवेज रूट पर बासी खाना परोसने के विरोध में महिला परिचालक से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद रोडवेज कर्मचारियों ने सुरक्षा और कार्रवाई की मांग उठाई है।

2 min read
प्रतीकात्मक तस्वीर

Female Conductor Assault: दिल्ली और बाह के बीच चलने वाली भदावर डिपो की रोडवेज बसों को लेकर विवाद सामने आया है। इस ममाले में ड्राइवर और कंडक्टर का कहना है कि रास्ते में बस जिन ढाबों पर रुकती है, वहां उन्हें बासी खाना और झूठी नमकीन परोसी जा रही था। जब इसका विरोध किया गया तो ढाबे के कर्मचारी झगड़ा और मारपीट पर उतर आए। आपको बता दें कि इससे संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला कंडक्टर रीता अपने हाथ से निकल रहा खून दिखाते हुए पूरी घटना बता रही हैं।

ये भी पढ़ें

18 महीने की बेटी के लिए मां बनी ऑटो ड्राइवर, अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाने का सपना, संघर्ष और हौसले की ये कहानी आपको भावुक कर देगी

वायरल वीडियो से बढ़ा विवाद

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है। वीडियो में घायल महिला परिचालक रीता काफी परेशान नजर आ रही हैं। वहीं आसपास मौजूद यात्रियों की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं, जो ढाबे पर दिए गए खाने की खराब क्वालिटी को लेकर बात कर रहे हैं। चालक और परिचालकों का कहना है कि वे पहले भी कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। उनका आरोप है कि जब भी वे विरोध करते हैं तो ढाबे के कर्मचारी बदसलूकी करने लगते हैं और शिकायत करने पर कहते हैं कि जिसको शिकायत करनी है कर दो। इस घटना के बाद रोडवेज कर्मचारियों में काफी नाराजगी है।

रोडवेज कर्मचारियों ने की कार्रवाई की मांग

घटना के बाद ड्रािवरों और कंडक्टरों ने बाह के एआरएम के नाम एक ज्ञापन वरिष्ठ लेखाप्रबंधक मोहम्मद आरिफ को सौंपा। कर्मचारियों का कहना है कि दिल्ली-बाह रूट पर जिन ढाबों पर बसें रुकती हैं, वहां काफी समय से खराब और बासी खाना परोसा जा रहा है। साथ ही विरोध करने पर मारपीट और धमकिां दी जाती हैं। कर्मचारियों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन पर कई चालक और परिचालकों के हस्ताक्षर भी हैं, जिन्होंने खुद को असुरक्षित और परेशान बताया है।

सुरक्षा और खाने की गुणवत्ता को लेकर बढ़ी चिंता

रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि ऐसी घटनाओं की वजह से वे खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। कर्मचारियों ने प्रशासन से अनुबंधित ढाबों की जांच कराने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। वहीं इस घटना के बाद यात्रियों में भी चिंता बढ़ गई है, क्योंकि लंबे सफर के दौरान अच्छा खाना और सुरक्षित माहौल दोनों ही बेहद जरूरी माने जाते हैं।

ये भी पढ़ें

पुणे के ‘बास्टियन एम्पायर’ पब में अश्लीलता का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर फूटा जनता का गुस्सा, कार्रवाई की मांग तेज
Also Read
View All