Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में दो महिलाओं के बीच झगड़े का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। महिलाओं ने एक दूसरे के बाल नोच डाले। देखिए वायरल वीडियो।
Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में दो महिलाओं के बीच जमकर झगड़ा हुआ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे को थप्पड़ मारे और बाल खींचे।
यह झगड़ा पहले बहस से शुरू हुआ और फिर बाल खींचने, थप्पड़ मारने और घूंसे मारने तक पहुंच गया। एक समय तो ऐसा आया कि दोनों महिलाएं सीट पर गिर ही गईं। इस दौरान उनके बीच हाथापाई भी हुई। बताया जा रहा है कि मेट्रो के किसी अन्य यात्री ने वीडियो को रिकॉर्ड कर लिया।
हालांकि कुछ यात्री महिलाओं की झगड़ा देख मेट्रो से चुपचाप बाहर निकल आए। वहीं कुछ यात्रियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन दोनों महिलाएं नहीं मानी और एक दूसरे से झगड़ा करती रहीं। विवाद का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। हालांकि शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि यह झगड़ा सीट को लेकर शुरू हुआ होगा।
बता दें कि दिल्ली मेट्रो में झगड़े की ये कोई पहली घटना नहीं थी। इस साल की शुरुआत में दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें दो महिलाएं एक सीट को लेकर लड़ते हुए दिखाई दे रहीं थी। जिसके बाद विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट, थप्पड़ मारने, बाल खींचने और चिल्लाने तक बढ़ गया।