कोरोना वायरस वैक्सीन के नाम पर लोगों को ठगने का सिलसिला शुरू। टीकाकरण की जानकारी सरकार करेगी सार्वजनिक, ना फंसे किसी झांसे में। देश भर में लोगों को फोन-एसएमएस-ईमेल के जरिये फंसाने की कोशिश।
नई दिल्ली। जैसे-जैसे देश में कोरोना वायरस वैक्सीन के नजदीक आने और टीकाकरण जल्द शुरू होने की जानकारियां सामने आ रही हैं, लोगों की उम्मीदें और चेहरों पर खुशी भी बढ़ती जा रही है। हालांकि लोगों की उम्मीदों और खुशियों पर काला साया डालने वाले ठग भी सक्रिय हो गए हैं, जो कोरोना टीकाकरण के नाम पर अलग-अलग ढंग से फर्जीवाड़ा करे में जुट गए हैं। देश के तमाम हिस्सों से कोरोना वैक्सीन और इसके टीकाकरण, रजिस्ट्रेशन आदि के नाम पर फर्जीवाड़े के मामले सामने आए हैं। इस संबंध में तमाम सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस ने लोगों को इनके झांसे में आने से बचने और खुद को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है।
कैसे-कैसे दावे कर रहे हैं ठगः
क्या करें और क्या नहीं: