नई दिल्ली

70 साल के सपा नेता ने 50 साल छोटी लड़की से की चौथी शादी, दूसरी पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

Ghaziabad Samajwadi Party Leader: गाजियाबाद में 70 वर्षीय सपा नेता हाजी खलील की 20 साल की युवती से चौथी शादी ने विवाद खड़ा कर दिया है। उनकी दूसरी पत्नी नाजरीन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर प्रताड़ना और संपत्ति हड़पने की साजिश के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

2 min read
70 साल के सपा नेता ने 50 साल छोटी लड़की से की चौथी शादी

Ghaziabad : शहर के कैला भट्टा इलाके में समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व पार्षद हाजी खलील की चौथी शादी ने कानूनी और पारिवारिक विवाद खड़ा कर दिया है। 70 साल के खलील द्वारा 20 वर्षीय युवती से निकाह करने के बाद उनकी दूसरी पत्नी नाजरीन ने मोर्चा खोल दिया है और गाजियाबाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें

70 साल के बुजुर्ग ने 50 साल छोटी लड़की से किया चौथा निकाह, पत्नियों के बीच छिड़ी तकरार

'शादी करो और छोड़ दो' का आरोप

नाजरीन अपने बेटे के साथ पुलिस अधिकारियों के पास पहुंची और आरोप लगाया कि हाजी खलील की यह पुरानी आदत है। उनका दावा है कि खलील शादी करने के बाद बच्चों के होने पर पत्नी को बेसहारा छोड़ देते हैं। नाजरीन के अनुसार, उनका निकाह 1991 में हुआ था, लेकिन तब खलील ने अपनी पहली शादी और आठ बच्चों की बात छिपाई थी। आरोप है कि खलील ने 2010 में तीसरी शादी की थी, लेकिन संतान न होने पर उस पत्नी को तलाक दे दिया। अब चौथी शादी के बाद नाजरीन और उनके बच्चों को घर से निकाल दिया गया है और जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

प्रॉपर्टी को लेकर साजिश का दावा

नाजरीन का आरोप है कि हाजी खलील और उनकी नई पत्नी मिलकर संपत्ति को अपने नाम करने की साजिश रच रहे हैं। विरोध करने पर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। दूसरी ओर, हाजी खलील ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि शिकायत करने वाली महिला से उनकी कोई वैध शादी ही नहीं हुई है।

विवादों से पुराना नाता

हाजी खलील पहले भी कई बार विवादों के घेरे में रहे हैं। दरअसल, उन पर नगर निगम की करीब ₹30 करोड़ की जमीन पर गैर-कानूनी तरीके से कब्जा करने का आरोप है। इतना ही नहीं यह भी आरोप है कि सरकारी जमीन पर निर्माण कर उसे किराए पर चढ़ाया गया था, जिस पर निगम पहले कार्रवाई कर चुका है। बता दें कि वह 1995 और 2000 में इस्लामनगर वार्ड से पार्षद रह चुके हैं।

पुलिस की कार्रवाई

एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी तथ्यों और निकाह के दस्तावेजों की जांच कर रही है। इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और सभी को पुलिस जांच के नतीजों का इंतजार है।

Also Read
View All