नई दिल्ली

प्रेमिका ने शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने घर में घुसकर मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त असलम खान ने कहा कि अशोक विहार के भारत नगर स्थित अंशुल शर्मा के घर में उसका पूर्व प्रेमी हरीश घुस आया और उसे गोली मार दी।

2 min read
Aug 05, 2018
प्रेमिका ने शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने घर में घुसकर मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अपराधों को सिलसिला धमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी में शनिवार की रात को दिल दहला देने वाली एक घटना घटी है। दरअसल एक लड़की ने अपने प्रेमी से शादी करने से इनकार कर दिया तो ब्वॉयफ्रेंड ने उसके घर में घुसकर गोली मार दी। पुलिस उपायुक्त असलम खान ने कहा कि अशोक विहार के भारत नगर स्थित अंशुल शर्मा के घर में उसका पूर्व प्रेमी हरीश घुस आया और उसे गोली मार दी। बता दें कि फिलहाल लड़की को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस घटना के बाद आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पांच वर्ष से दोनों रिलेशनशिप में थे

आपको बता दें कि यह मामला दिल्ली के अशोक विहार के भारत नगर इलाके का है। आरोपी लड़के की पहचान हरीश के रूप में हुई है। लड़की का नाम अंशुल शर्मा है जो पेशे से एक चार्टर अकाउंटेंट है। बताया जा रहा है कि ये दोनों बीते पांच वर्ष से रिलेशनशिप में थे। लेकिन कुछ दिनों पहले अंशुल ने हरीश से ब्रेकअप कर दूसरे लड़के से सगाई कर ली। इससे आहत होकर हरीश अंशुल के घर पहुंच गया और गोली मार दी, जिससे अंशुल गंभीर रूप से घायल हो गई। फौरन उन्हे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल अंशुल की हालत स्थिर है। इन सबके बीच इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हरीश को गिरफ्तार कर लिया है।

इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आएं हैं

आपको बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब किसी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी हो। इससे पहले बीते वर्ष 2017 में दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में 21 वर्षीय एक लड़की (योगा) की उसके प्रेमी (अर्जुन) ने ही गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया था कि योगा और अर्जुन के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन लड़की के घर वाले उसकी शादी कहीं और करना चाहते थे। दिसंबर में योगा की शादी भी होनी थी। लेकिन अर्जुन इस शादी से नाराज था और इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। अर्जुन ने परेशान होकर योगा की निर्ममता के साथ गला रेतकर हत्या कर दी थी।

ये भी पढ़ें

ट्रामा सेंटर में घुसकर बीजेपी नेता को दी गई जान से मारने की धमकी, कुछ दिन पहले मारी गई थी गोली
Published on:
05 Aug 2018 08:16 pm
Also Read
View All