आपको बता दें कि यह मामला बीते 23 जुलाई का है। उत्तरी जिला की पुलिस उपायुक्त नूपुर प्रसाद ने बताया है कि बीते 23 जुलाई को के साहु ने सिविल लाइंस थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। शिकायतकर्ता के साहू एक घड़ी दुकान में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। अपने शिकायत में साहू ने पुलिस को बताया कि एक अनजान ग्राहक ने 90 हजार रुपए की राडो कंपनी की घड़ी बुक कराई थी। डिस्काउंट के बाद ग्राहक को 67 हजार रुपए देने थे। आरोपी वैभव ने डिलीवरी ब्वॉय को पहले कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर बुलाया। बाद में रुपये देने के बहाने उसे सिविल लाइंस इलाके में एक घर के पास ले आया। आरोपी डिलीवरी ब्वॉय से घड़ी लेने के बाद उसे मकान का कॉलबेल बजाने के लिए कहा। साथ ही वह अपनी बाइक रोककर आने की बात कही। के. साहू दरवाजे पर पहुंचा, इसी बीच बाइक सवार युवक फरार हो गया।