पुलिस ने बंधु के पास से चोरी की मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और पांच हज़ार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। पूछताछ में बंधु ने पुलिस को कई चौंकाने वाली बातें बताई हैं। बंधु ने बताया कि उसने अपनी पूरी ज़िंदगी अपनी सभी गर्लफ्रेंड्स के शौक को पूरा करने और अपनी अय्याशी पर बिता दी। बंधु ने बताया कि वर्तमान की पांच गर्लफ्रेंड के अलावा पहले भी उसकी दर्जनों गर्लफ्रेंड थीं। बंधु ने बताया कि आमतौर पर उसकी गर्लफ्रेंड की उम्र 20 से 40 साल होती हैं। लेकिन उसकी कुछ गर्लफ्रेंड की उम्र तो 20 से भी कम थी।