नई दिल्ली

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश और ओले: गर्मी से मिली राहत, जानिए 1,2, और 3 मई को कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में गुरुवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि से मौसम हुआ सुहावना। मौसम विभाग ने 3 मई से फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है।

2 min read
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश और ओले

IMD Yellow Alert:दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में गुरुवार दोपहर अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई। बारिश के साथ-साथ दिल्ली के कई हिस्सों में ओले गिरने की भी खबरें सामने आई हैं। इस बदलाव के बाद भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने पूर्वानुमान को अपडेट करते हुए शाम के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

ये भी पढ़ें

प्री-मानसून दिखाएगा नया अंदाज़: 1, 2, 3 और 4 मई को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

अगले 48 घंटे फिर सताएगी गर्मी

आज मिली राहत के बावजूद मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में फिर से तेज गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, 1 मई को आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं 2 मई को गर्मी और बढ़ने के आसार हैं, जब तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है।

3 मई से फिर बदलेगा मौसम

गर्मी का यह दौर ज्यादा लंबा नहीं चलेगा। 2 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है, जिसका असर दिल्ली-NCR में 3 मई से दिखाई देगा। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 3 से 5 मई के बीच दिल्ली-NCR में मौसम एक बार फिर करवट लेगा, जिसके लिए गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस तीन दिवसीय अवधि के दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और धूल भरी आंधी के साथ झमाझम बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस मौसमी बदलाव के दौरान हवा की सामान्य रफ्तार 25 से 35 किमी प्रति घंटा रहने की उम्मीद है, हालांकि झंझावात या तीव्र आंधी के समय यह गति 45 किमी प्रति घंटे के स्तर को भी छू सकती है।

राहत की बात यह है कि इस बारिश और तेज हवाओं के संयुक्त प्रभाव से पारे में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे 5 मई तक अधिकतम तापमान सिमटकर 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच आ सकता है, जो भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगा। कुल मिलाकर, इस हफ्ते दिल्लीवासियों को लगातार भीषण और झुलसा देने वाली गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बीच-बीच में होने वाली बारिश और पश्चिमी विक्षोभ का असर तापमान को नियंत्रित रखेगा।

Also Read
View All