नई दिल्ली

झमाझम बारिश से खिले दिल्लीवासियों के चेहरे, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

शुक्रवार को सुबह-सुबह हुई झमाझम बारिश ने दिल्लीवासियों को कई दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से निजात दिलाई।

2 min read
जमाझम बारिश से खिले दिल्लीवासियों के चेहरे, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

नई दिल्ली। कई दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से आज दिल्लीवासियों को निजात मिली। शुक्रवार को सुबह-सुबह हुई झमाझम बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया। दिल्ली में कई दिनों के इंतजार के बाद करवट लिए मौसम की वजह से कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार को दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई है।

बारिश से जलभराव की स्थिती

सुबह हुई बारिश के बाद दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को जाम का भी सामना करना पड़ा। बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो गया, जिससे पैदल यात्रियों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, बारिश की वजह से गाड़ियों की रफ्तार भी थम गई। गाड़ियां सड़कों पर रेंगरी नजह आई। 10, 11 बजे तक हुई जमाझम बारिश की वजह से ऑफिस के लिए निकले लोगों को भी परेशनिओं का सामना करना पड़ा।

दिल्ली सहित कई राज्यों में भी बारिश की संभावना

वहीं, दूसरी तरफ मौसम विभाग ने पूर्व की तरफ झारखंड और ओडिशा हल्की से बारिश के आसार जाताएं है। हालांकि, पूर्वोत्तर राज्यों, सिक्किम, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल में बारिश में कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। बंगाल के अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ इलाकों में भी बारिश का संभावना है।

तापमान में आई गिरावट

गौरतलब है कि दिल्ली में दो दिन पहले मानसून ने दस्तक दी थी। लेकिन यहां मानसून कमजोर पड़ा हुआ था, लेकिन आज हुई बारिश से तापमान काफी गिर गया है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन तक मौसप के ऐसे ही बने रहने की संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें

Alert: इस दिन शुरू होगी दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, पांच दिन तक चलेगी
Published on:
20 Jul 2018 02:19 pm
Also Read
View All
Video Viral: शर्मनाक! दिल्ली में ब्रिगेडियर और उनके बेटे को शराबियों ने पीटा, पुलिस ने FIR के बजाय काटी ‘जनरल डायरी’ की पर्ची

‘3 घंटे में 15 RDX धमाके’, दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, लिखा- किसी भी ब्राह्मण को DMK में शामिल नहीं होना चाहिए

गाने में बदमाश का महिमामंडन पड़ा भारी! मेवाती सिंगर असलम की बढ़ी मुश्किलें, हुआ केस दर्ज

DU Attendance Rule: दिल्ली यूनिवर्सिटी में बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, लेट लतीफी पर एक्शन, जानें नया टाइम टेबल

6 लोगों की मौत ने छीनी खुशियां, बेटी के निकाह से पहले उठा पिता का जनाजा, बारातियों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर