26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीडीपी ने अविश्वास प्रस्ताव पर मोदी सरकार के खिलाफ केजरीवाल से मांगा समर्थन

मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर तेलुगू देशम पार्टी के नेताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से समर्थन मांगा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 19 Jul 2018, 7:07 PM IST

tdp

तेदेपा ने अविश्वास प्रस्ताव पर मोदी सरकार के खिलाफ केजरीवाल से मांगा समर्थन

नई दिल्ली। तेलुगू देशम पार्टी के नेताओं के एक प्रतिनिमंडल ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इस मुलाकात में टीडीपी ने केजरीवाल सरकार से लोकसभा में लाए गए मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर समर्थन मांगा।

यह भी पढ़ें-दुष्कर्म के आरोप में दिल्ली हवाई अड्डे से पंजाब का पादरी गिरफ्तार

तेदेपा ने केजरीवाल सें अविश्वास प्रस्ताव पर मांगा समर्थन

बता दें कि टीडीपी संसदीय दल के नेता वाई.एस. चौधरी की अगुवाई में राज्य के मंत्री टी.जी.वेंकटेश, के. नारायण व नरसिम्हा राव ने केजरीवाल से मुलाकात की और मोदी सरकार के खिलाफ संसद के दोनों सदनों में आम आदमी पार्टी (आप) का समर्थन मांगा। मुलाकात के दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू के एक पत्र के साथ एक पुस्तिका केजरीवाल को सौंपी। यह पुस्तिका भारतीय जनता पार्टी द्वारा आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने से इनकार करने के मुद्दे पर केंद्रित है।

यह भी पढ़ें-मानसून की दस्तक के बाद भी बिहार में कम बारिश से सूखे खेत, किसान परेशान

केजरीवाल ने टीडीपी के विचार से सहमति जताई

वाई.एस. चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि केजरीवाल ने टीडीपी के विचार से सहमति जताई और उनकी समस्याओं को वास्तविक बताया। उन्होंने कहा, गुरुवार को हमने केजरीवाल से मुलाकात की और केंद्र द्वारा संसद में किए गए वादे के क्रियान्वयन में देरी की वजह से आंध्र प्रदेश के समक्ष उत्पन्न समस्याओं पर चर्चा की। बता दें कि टीडीपी ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने से इनकार करने के बाद केंद्र की भाजपा सरकार से अपना गठबंधन तोड़ लिया।

यह भी पढ़ें-बिहार : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, शव कमरे में दफनाया और सो गई

केंद्र सरकार केरल की तरफ नहीं दे रही ध्यान

चौधरी ने कहा कि राज्य में सत्ता में होने के बावजूद हमारी केंद्र सरकार से अपील का कोई परिणाम नहीं मिला। देश में एक सहकारी संघीय प्रणाली है, इसलिए केंद्र को राज्यों के साथ मिलकर मुद्दों को हल करने के लिए काम करना होता है। चूंकि केंद्र सरकार इस सिद्धांत का अनुसरण करने में विफल हुई है, इसलिए हम मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने जा रहे हैं।