नई दिल्ली

कम्प्यूटर जॉब बता भारतीय युवाओं से विदेश में करवा रहे गंदा काम!

Human Trafficking ये गैंग भारतीय युवाओं को कंबोडिया भेजते थे और वहा्ं उनका पासपोर्ट जब्त कर लेते थे।
2 min read
Muzaffarnagar Police
पकड़े गए आरोपी और गैंग के बारे में जानकारी देते एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार

Human trafficking मुजफ्फरनगर पुलिस ने मानव तस्करी के एक अन्तर्राष्ट्रीय गैंग का खुलासा किया है। इस गिरोह के दो भारतीय सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया है। ये लोग पढ़े लिखे भारतीय युवाओं को विदेश में कम्प्यूटर की बढ़िया सीटिंग जॉब का ख्वाब दिखाकर उन्हे कंबोडिया भेजते थे। इसके बाद उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए जाते थे और फिर इन युवाओं से साइबर फ्रॉड करवाया जाता था।

कौशल और भारतीय भाषा का करते थे इस्तेमाल

विदेश में इन युवाओं के कौशल और भारतीय भाषा का इस्तेमाल करके कंबोडिया में बैठा यह गैंग इनसे साइबर ठगी करवाता था। इस ठगी में भारतीय और हिंदी भारतीय लोगों के निशाना बनाया जाता था। पुलिस ने ऐसे तीन युवाओं को रिकवर करते हुए इन्हे विदेश भेजकर इन्हे पासपोर्ट जब्त करवाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने अपने नाम आश मोहम्मद निवासी रहमतनगर और जावेद निवासी शाहपुर बताए हैं।

टाईपिंग जानने वाले युवा होते थे टारगेट

एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ के अनुसार पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि, वह कतर में नौकरी करता था। वहां से वापस आकर ट्रेवल एजेंट बन गया। अनवर के साथ मिलकर काम करने लगा। दोनों ऐसे लोगों की तलाश करते थे जिन्हे टाईपिंग आती हो और कम्प्यूटर की जानते हों। ऐसे युवाओं के विदेश में अच्छी नौकरी का लालच देते थे और फिर उन्हे कंबोडिया भेज देते थे। कंबोडिया पहुंचने के बाद वहां बैठे इनके आका भारतीय युवाओं के पासपोर्ट जब्त कर लेते थे। इसके बाद उन्हे तरह-तरह की प्रताड़ना देकर उन्हे साइबर ठगी, फर्जी कॉल सेंटर और ऑनलाइन फ्रॉड गतिविधियों में शामिल किया जाता था।

जो साइबर फ्रॉड नहीं करेगा उसे बेच दिया जाएगा

इतना ही नहीं जो युवा इस काम को करने से इंकार कर देते थे उन्हे साइबर फ्रॉड करने वाले चाइनीज लोगों को साइबर स्लेवरी के लिये बेच दिया जाता था। यह भी बताया कि अनवर अन्सारी वर्तमान में कंबोडिया में है। वहां पर लोगों को साईबर स्लेवरी के लिये बेचने का काम देखता है। गिरफ्तार जावेद ने यह भी बताया कि इसका भाई भाई साजिद काफी समय से कम्बोडिया में रह रहा है। भाई के कहने पर इसने काफी लोगों को कंबोडिया भेजा है। पकड़े गए आरोपी के अनुसार भाई ने इसे कहा था भारत से जितने भी युवा भेजेगा उसमे 50 हजार रुपये कमीशन मिलेगा।

आप भी रहें सावधान ( Human trafficking )

मुजफ्फरनगर पुलिस ने तीन युवाओं को भी बरामद किया है। इन्होंने भारत लौटकर अपने साथ हुए अन्याय की कहानी भी बया की। इस घटना ने साफ कर दिया है कि अगर आप भी विदेश में नौकरी करने का सपना देख रहे है या फिर प्लान कर रहे हैं तो ऐस ठगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। ये लोग आपके जीवन को बर्बाद कर देगे और आपको जरायम की दुनिया में धकेल देंगे।

Updated on:
16 Jan 2026 01:11 pm
Published on:
16 Jan 2026 12:08 pm
Also Read
View All
E20 पेट्रोल विवाद: हरदीप सिंह पुरी के बयान पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा- इतना घमंड अच्छा नहीं, लोगों की बात सुनें

बारिश के बीच जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, तिरपाल लगाने की मांग पर पुलिस-प्रदर्शनकारियों में बहस; अफसर के पैरों में गिरे अभिजीत दीपके

दिल्ली में DDA का ‘मिशन मोड’ अभियान, 57 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा सिल्ट हटाई; डीसिल्टिंग में 70% की बढ़ोतरी

दिल्ली की बदहाली पर बरसे केजरीवाल: बोले-‘हर तरफ बाढ़ और कचरे के ढेर, BJP ने 1 साल में शहर को कर दिया बर्बाद’

दिल्ली हाई कोर्ट में सलमान खान की याचिका पर सुनवाई टली, ‘काला हिरण’ फिल्म के मेकर्स के खिलाफ अब कल सुनी जाएगी दलील