नई दिल्ली

49 अफसरों का एक साथ ट्रांसफर! दिल्ली से लद्दाख तक प्रशासनिक बदलाव, कई UTs में बड़ा बदलाव तय

IAS IPS Transfer: गृह मंत्रालय ने AGMUT कैडर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 31 आईएएस और 18 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। इस फैसले से दिल्ली समेत कई केंद्र शासित प्रदेशों में प्रशासनिक बदलाव देखने को मिलेगा।

3 min read
गृह मंत्रालय ने किया एक साथ 49 अधिकारियों का ट्रांसफर

IAS IPS Transfer: केंद्र सरकार ने AGMUT कैडर में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है, जिसमें वरिष्ठ पद पर तैनात अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया है। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आदेश के अनुसार, 31 आईएएस और 18 आईपीएस अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। गृह मंत्रालय के इस फैसले के बाद कई केंद्र शासित प्रदेशों के शीर्ष पद पर बैठे अफसरों में बदलाव देखने को मिलेगा। इस प्रक्रिया के तहत कई अधिकारियों को नई जगहों पर भेजा गया है, जहां वे अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं कुछ अधिकारी ऐसे भी हैं, जो दिल्ली में पहले तैनात रह चुके हैं और इस ट्रांसफर से वह एक बार फिर दिल्ली में सेवा पर रहेंगे। माना जा रहा है कि यह फेरबदल केंद्र सरकार की प्रशासनिक रणनीति के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है। इसके पीछे का उद्देश्य केंद्र शासित प्रदेशों के बीच प्रशासनिक कामकाज को ज्यादा सुचारु और आपस में तालमेल को और मजबूत करना है।

ये भी पढ़ें

दिल्ली में इन लोगों पर मेहरबान हुई रेखा सरकार, नए साल में लाखों युवाओं को मिलेगा बड़ा फायदा

इन जगहों पर होंगे प्रशासनिक बदलाव

इस ट्रांसफर प्रोसेस का असर दिल्ली के साथ-साथ लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार, मिजोरम, गोवा, चंडीगढ़ और दमन जैसे क्षेत्रों में भी देखने को मिलेगा। ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार, दिल्ली में फाइनेंस और पावर सेक्रेटरी की जिम्मेदारी संभाल रहे आईएएस अधिकारी शूरवीर सिंह का भी ट्रांसफर लद्दाख किया जा चुका है। दिल्ली में वह दो महत्वपूर्ण विभाग संभाल रहे थे और उन्हें लद्दाख में नई जिम्मेदारी संभालनी होगी। शूरवीर सिंह के ट्रांसफर से निसंदेह दिल्ली में भी प्रशासनिक बदलाव देखने को मिलेंगे।

दिल्ली में फिर लौटेंगे पहले काम कर चुके अधिकारी

इस ट्रांसफर की खास बात यह है कि दिल्ली में पहले से तैनात रह चुके अधिकारियों की वापसी हो रही है। 1994 बैच के आईएएस अधिकारी संजीव खिरवार एक बार फिर दिल्ली लौट रहे हैं। वह कोविड के दौरान दिल्ली में तैनात थे लेकिन बाद में विवादों के चलते उनका ट्रांसफर लद्दाख कर दिया गया था। अब उन्हें फिर से दिल्ली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सत्येंद्र सिंह, राहुल सिंह और अमन गुप्ता की भी दिल्ली में वापसी हो रही है, जिससे राजधानी के प्रशासन में पुराने अनुभव की फिर से एंट्री होगी।

18 आईपीएस अधिकारियों का भी ट्रांसफर

आईएएस अधिकारियों के साथ-साथ गृह मंत्रालय ने 18 आईपीएस अधिकारियों के भी ट्रांसफर किए हैं। इन आईपीएस अधिकारियों को भी अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेशों में भेजा गया है। रविवार को इस संबंध में ऑर्डर जारी किया गया था। पुडुचेरी में तैनात आईपीएस अजीत कुमार सिंगला को दिल्ली लाया गया है। वहीं दिल्ली पुलिस के एडिशनल सीपी क्राइम ब्रांच मगेश कश्यप को अरुणाचल प्रदेश भेज दिया गया है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस में तैनात आईपीएस राजीव रंजन सिंह को चंडीगढ़ भेजा गया है। शाहदरा जिले के डीसीपी प्रशांत प्रिय गौतम को जम्मू-कश्मीर भेजा गया है, जबकि अरुणाचल प्रदेश से आईपीएस आर.पी. मीणा को दिल्ली लाया गया है।

किस IAS का कहां हुआ ट्रांसफर?

अधिकारी का नाम (वर्ष)वर्तमान तैनातीनई तैनाती
अश्विनी कुमार (1992)दिल्लीजम्मू और कश्मीर
संजीव खिरवार (1994)लद्दाखदिल्ली
संतोष डी. वैद्य (1998)जम्मू और कश्मीरदिल्ली
पद्मा जायसवाल (2003)पुडुचेरीदिल्ली
शूरबीर सिंह (2004)दिल्लीलद्दाख
आर. एलिस वाज़ (2005)दिल्लीजम्मू और कश्मीर
यशपाल गर्ग (2008)अरुणाचल प्रदेशदिल्ली
संजीव आहूजा (2008)गोवादिल्ली
नीरज कुमार (2010)जम्मू और कश्मीरदिल्ली
सैयद आबिद राशिद शाह (2012)जम्मू और कश्मीरचंडीगढ़
सत्येंद्र सिंह दुर्सवत (2012)अंडमान और निकोबारदिल्ली
अमन गुप्ता (2013)अंडमान और निकोबारदिल्ली
राहुल सिंह (2013)लक्षद्वीपदिल्ली
अंजलि सहरावत (2013)दिल्लीजम्मू और कश्मीर
हेमंत कुमार (2013)दिल्लीअंडमान और निकोबार
रवि दाधीच (2014)दिल्लीमिजोरम
किन्नी सिंह (2014)दिल्लीपुडुचेरी
सागर डी. दत्तात्रेय (2014)दादरा और नगर हवेली (DNH&DD)जम्मू और कश्मीर
अर्जुन शर्मा (2015)अंडमान और निकोबारदिल्ली
वंदना राव (2015)दिल्लीअंडमान और निकोबार
बशीर उल हक चौधरी (2015)जम्मू और कश्मीरलद्दाख
माइकल एम. डिसूजा (2015)लद्दाखगोवा
आकृति सागर (2016)अरुणाचल प्रदेशजम्मू और कश्मीर
कुमार अभिषेक (2016)दिल्लीजम्मू और कश्मीर
सलोनी राय (2016)जम्मू और कश्मीरदिल्ली
निखिल यू. देसाई (2016)दादरा और नगर हवेली (DNH&DD)गोवा
अंकिता मिश्रा (2018)गोवाअरुणाचल प्रदेश
हरि कल्लिकट (2018)चंडीगढ़दिल्ली
विशाखा यादव (2020)अरुणाचल प्रदेशदिल्ली
अजहरुद्दीन जहिरुद्दीन काजी (2020)अंडमान और निकोबारदिल्ली
चीमला शिव गोपाल रेड्डी (2020)मिजोरमदिल्ली

किस IPS का कहां हुआ ट्रांसफर?

अधिकारी का नाम (वर्ष)वर्तमान तैनातीनई तैनाती
अजीत कुमार सिंगला (2004)पुडुचेरीदिल्ली
मंगेश कश्यप (2009)दिल्लीअरुणाचल प्रदेश
राजीव रंजन सिंह (2010)दिल्लीचंडीगढ़
प्रशांत प्रिया गौतम (2013)दिल्लीजम्मू और कश्मीर
आर.पी. मीणा (2013)अरुणाचल प्रदेशदिल्ली
राहुल अलवाल (2014)मिजोरमदिल्ली
एस.एम. प्रभुदेसाई (2014)अरुणाचल प्रदेशगोवा
राजेंद्र कुमार गुप्ता (2014)जम्मू और कश्मीरपुडुचेरी
शोभित डी. सक्सेना (2015)जम्मू और कश्मीरदिल्ली
निहारिका भट्ट (2015)अंडमान और निकोबारदिल्ली
सुधांशु धामा (2016)अरुणाचल प्रदेशजम्मू और कश्मीर
संध्या स्वामी (2016)दिल्लीअरुणाचल प्रदेश
सचिन कुमार सिंघल (2017)अरुणाचल प्रदेशदिल्ली
अक्षत कौशल (2018)गोवाअरुणाचल प्रदेश
श्रुति अरोड़ा (2018)लद्दाखगोवा
अचिन गर्ग (2019)दिल्लीअरुणाचल प्रदेश
सनी गुप्ता (2020)अंडमान और निकोबारजम्मू और कश्मीर
ईशा सिंह (2021)पुडुचेरीदिल्ली


ये भी पढ़ें

खुशखबरी! NCR से उत्तराखंड तक फर्राटा भरेंगी इलेक्ट्रिक बसें, जानें नया रूट और किराया, इन लोगों को बड़ा फायदा

Also Read
View All

अगली खबर