नई दिल्ली

मौसम अलर्ट; पश्चिमी विक्षोभ ने पकड़ी रफ्तार, आंधी-बारिश पर IMD की बड़ी भविष्यवाणी

Cold Waves Alert: मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ अब पूर्वी दिशा में खिसक गया है। इसके चलते पूरे उत्तर भारत के मौसम में अब बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
3 min read
Imd weather forecast Heavy Rain Prediction Western Disturbance Causes cold waves alert in India
बारिश के बाद अब कड़ाके की ठंड पर मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी।

Cold Waves Alert: मानसून की विदाई के बाद एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभों से रुक-रुक हो रही बारिश अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। इस बीच मौसम विभाग ने ठंड के आगाज पर बड़ी भविष्यवाणी की है। इसके तहत अगले 72 घंटों में दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में रात का तापमान तेजी से गिरने की संभावना है। IMD वैज्ञानिकों की मानें तो उत्तर भारत में यह मौसमी बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के पूर्वी दिशा में खिसकने के चलते देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी हिमालय से चल रही ठंडी हवाएं अब पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुकी हैं। इन हवाओं के असर से तापमान में गिरावट शुरू हो गई है और आने वाले तीन दिनों में रात का पारा 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है।

गंगा के मैदानी इलाकों में असर दिखाएगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे में उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर पूरे गंगा के मैदानी इलाकों में दिखेगा, जिससे दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार तक ठंड बढ़ेगी। फिलहाल दिन में हल्की धूप रहेगी, लेकिन सुबह और रात को ठंडी हवाएं चलने से सर्दी का अहसास होगा। हालांकि दिल्ली-एनसीआर में रात का पारा पहले से लुढ़क गया है। इसके चलते दिल्ली में मंगलवार रात से ही हवा में ठंडक महसूस की जा रही है। बुधवार को दिन का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि रात में यह करीब 12-13 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3-5 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन में यह 15 से 16 डिग्री तक गिर सकता है। दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी रहने के कारण सर्दी बढ़ेगी।

राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में लुढ़केगा पारा

पश्चिमी हिमालय से आने वाली ठंडी हवाओं का असर राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में सबसे पहले दिखा है। जयपुर, अमृतसर और हिसार जैसे शहरों में रात का तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री नीचे चला गया है। अगले 48 घंटे में इन इलाकों में न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह मौसमी बदलाव नवंबर के पहले हफ्ते में सामान्य है, लेकिन इस बार हवाओं की रफ्तार तेज होने से ठंड थोड़ी जल्दी महसूस हो रही है।

गुजरात और महाराष्ट्र में भी सर्द हवाओं का असर

गुजरात और महाराष्ट्र के उत्तरी व मध्य भागों में भी सर्द हवाओं ने दस्तक दे दी है। पुणे में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सीजन का दूसरा सबसे कम तापमान था। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन में यह 14 से 15 डिग्री तक गिर सकता है।

उत्तर प्रदेश में भी बढ़ेगी ठंड

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में गुरुवार से रात के तापमान में गिरावट आने लगेगी। लखनऊ, मेरठ और कानपुर में अगले 72 घंटे में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री तक गिरने की संभावना है। हालांकि, अभी कोहरा या बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह-शाम हल्के गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है। किसानों को भी गेहूं और सब्ज़ियों की शुरुआती फसलों को रात की ठंडी हवाओं से बचाने के उपाय करने की सलाह दी गई है।

इन राज्यों में दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

बात अगर बारिश की करें तो मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत तथा हिमालयी राज्यों में अगले एक-दो दिन में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, खासकर Assam-Meghalaya में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस बारिश का असर ये होगा कि इन क्षेत्रों में वातावरण में नमी का स्तर बढ़ जाएगा, जिससे रात में तापमान अपेक्षाकृत कम नहीं होगा और ठंड-लहर का प्रभाव कम अनुभव किया जा सकता है। इसके साथ ही मैदानी क्षेत्रों की बात करें तो अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 9-12 डिग्री तक गिरने की संभावना है।

Also Read
View All
परीक्षा सुधार के लिए टास्क फोर्स पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, जयराम रमेश बोले- राधाकृष्णन कमेटी की 101 सिफारिशों का क्या हुआ?

‘अगर मैं नाच नहीं सकती, तो यह मेरी क्रांति नहीं!’ NEET आंदोलन में उभरा AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का चर्चित चेहरा

‘ये ट्रेंड ठीक नहीं है’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बीजेपी के पूर्व मंत्री का बयान, विपक्ष को बताया आंदोलनजीवी

स्पोक्सपर्सन के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया- विदेश मंत्रालय ने CJP प्रोटेस्ट पर वायरल दावे का किया फैक्ट-चेक

DCW New Chief: स्वाति मालीवाल के 2 साल बाद दिल्ली महिला आयोग को मिली नई अध्यक्ष; लता गुप्ता संभालेंगी कमान, 5 नए सदस्य भी नियुक्त