नई दिल्ली

Independence Day 2021: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने देश को किया संबोधित

स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2021) की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President ramnath kovind) राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि कई पीढ़ियों के ज्ञात और अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष से हमारी आजादी का सपना साकार हुआ था।

2 min read
Aug 14, 2021
75वें स्वतंत्रता दिवस से पहले देश को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति

नई दिल्ली। 75वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2021) की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President ramnath kovind) राष्ट्र को संबोधित किया। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में इस संबंध में जानकारी दी गई थी। इस दौरान राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि कई पीढ़ियों के ज्ञात और अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष से हमारी आजादी का सपना साकार हुआ था। उन सभी ने त्याग व बलिदान के अनूठे उदाहरण प्रस्तुत किए। मैं उन सभी अमर सेनानियों की पावन स्मृति को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। बता दें कि राष्ट्रपति के संबोधन का प्रसारण शाम 7 बजे से आकाशवाणी (all india radio) और दूरदर्शन (Doordarshan) के सभी नेटवर्क पर हुआ था।

क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारित होगा राष्ट्रपति का संबोधन

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति का संबोधन पहले हिन्दी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित हुआ। दूरदर्शन पर हिन्दी और अंग्रेजी के बाद सभी क्षेत्रीय चैनलों पर क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण किया गया। बता दें कि आकाशवाणी के क्षेत्रीय नेटवर्कों पर रात 9:30 बजे क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण हुआ।

75वें स्वतंत्रता दिवस की थीम

गौरतलब है कि इस बार आजादी के इस उत्सव की थीम ‘Nation First, Always First' रखी गई है। वहीं कोरोना महामारी के बावजूद ज्यादा से ज्यादा लोग इस आयोजन में हिस्सा ले सकें, इसके लिए सरकार ने एक वेबसाइट https://indianidc2021.mod.gov.in और मोबाइल ऐप IDC 2021 लॉन्च किया है। सरकार का कहना है कि भारत आजादी के 75वें वर्ष को चिह्नित करते हुए 'आजादी का अमृत महोत्सव' मना रहा है। ऐसे में इस वेबसाइट और ऐप के माध्यम से दुनियाभर में रहने वाले भारतीय 75वें स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं।

ओलंपिक चैंपियन को विशेष आमंत्रण

गौरतलब है कि इस बार टोक्यो ओलंपिक में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है। नीरज चोपड़ा जैसे कई खिलाड़ियों ने देश अपने प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। ऐसे में सरकार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इन खिलाड़ियों को भी सम्मानित करेगी। इसके लिए सरकार की ओर से टोक्यो ओलंपिक 2020 में पदक जीतने वाले सभी एथलीटों को भी Independence Day 2021 में भाग लेने के लिए विशेष आमंत्रण भेजा गया है। माना जा रहा है कि वैश्विक स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले इन सपूतों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

Updated on:
15 Aug 2021 11:32 am
Published on:
14 Aug 2021 07:41 am
Also Read
View All