नई दिल्ली

Couple Suicide: पति-पत्नी बनना चाहते थे भाई-बहन, एक लड़की की एंट्री ने बिगाड़ा खेल, फिर उठाया खौफनाक कदम!

Couple Suicide: दक्षिणी दिल्ली में रिश्ते के भाई-बहन आपस में शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार वाले सहमत नहीं थे। इस बीच परिवार वालों ने लड़के की शादी कहीं और कर दी। इसके बाद प्रेमी-प्रेमिका ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

3 min read

Couple Suicide: दक्षिणी दिल्ली के हौज खास स्थित डीयर पार्क में पेड़ से लटककर प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार प्रेमी-प्रेमिका आपस में भाई-बहन थे। एक ही गोत्र और एक ही परिवार से होने के चलते परिजन उनकी शादी के खिलाफ थे। जानकारी ये भी सामने आई है कि परिजनों ने दो दिन पहले लड़के की शादी किसी और लड़की से कर दी थी। इसके बाद ही प्रेमी-प्रेमिका ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी पार्क में तैनात सुरक्षा गार्ड ने दिल्ली पुलिस को दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल मामले की जांच अभी जारी है।

भाई-बहन के बीच चल रहा था प्रेम प्रसंग

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि 21 साल का लड़का और 18 साल की लड़की एक ही परिवार के थे। दोनों के दादा सगे भाई थे। नजदीकी रिश्ता होने के चलते परिवार वाले उनके रिश्ते को मान्यता नहीं दे रहे थे। लेकिन वो दोनों शादी की जिद पर अड़े थे। इसके चलते दोनों दो बार अपने घरों से भाग भी चुके थे। हालांकि वह दोनों बार दिल्ली में ही पकड़े गए। परिजनों ने उनके मिलने पर पाबंदियां लगा दी थीं। इसके साथ ही घटना से दो दिन पहले परिवार वालों ने लड़के की शादी दूसरी लड़की से करा दी। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है।

लड़का पिज्जा शॉप में तो घरेलू सहायिका थी लड़की

पुलिस के अनुसार, 21 साल का प्रेमी लोधी कॉलोनी की एक पिज्जा शॉप में करता था। जबकि 18 साल की लड़की अपनी बहन के साथ घरेलू सहायिका का काम करती थी। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने एक ही गोत्र और परिवार होने की वजह से उनकी शादी कराने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही उनके मिलने पर पाबंदियां भी लगा दी गईं। इस दबाव को प्रेमी युगल सह नहीं सका। इसीलिए उन्होंने आत्महत्या का फैसला ले लिया। हालांकि पुलिस को अभी कई एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी तक हत्या के कोई संकेत नहीं पाए गए हैं।

मोबाइल फोन के जरिए हुई पहचान

दिल्ली पुलिस ने बताया कि घटनास्‍थल से मिले टूटे मोबाइल से मृतकों की पहचान की गई। दरअसल, एक मोबाइल में सिम कार्ड लगा था। इसी से पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद परिजनों ने बताया कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे। जबकि वे इस रिश्ते के खिलाफ थे। वहीं मृतका की बहन का कहना है कि 18 मार्च को दोनों घर से फरार हो गए थे। खोजबीन के दौरान परिजनों ने इंडिया गेट के पास से उन्हें 19 मार्च को पकड़ा था। इसके बाद वह 22 मार्च को फिर फरार हो गए।

एक ही समय पर घर से दोनों निकले

पुलिस जांच में सामने ये भी आया है कि प्रेमी युवक शनिवार दोपहर करीब 2 बजे अपने घर से निकला था और प्रेमिका युवती भी लगभग उसी समय अपने घर से निकली। परिजनों का कहना है कि उन्हें रविवार यानी 23 मार्च की सुबह पुलिस से पता चला कि दोनों ने फांसी लगा ली है। लड़की के चाचा ने बताया कि लड़का भी उनका भतीजा था। लड़के के दादा और लड़की के दादा सगे भाई हैं। इसके बावजूद दोनों शादी करना चाहते थे। एक ही गोत्र और परिवार होने के चलते उनकी शादी नहीं हो सकती थी। इसलिए परिजनों ने इस रिश्ते से इनकार किया था।

पार्क में सीसीटीवी नहीं, जांच में आ रही मुश्किलें

दिल्ली पुलिस के सूत्रों की मानें तो डीयर पार्क में सीसीटीवी कैमरे न होने के चलते पुलिस को जांच में मुश्किलें आ रही हैं। हालांकि आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस की घटना की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है। ताकि मामले में पूरी सच्चाई का पता लगाया जा सके। दूसरी ओर सूत्रों का कहना है कि 22 मार्च को ही परिजनों ने लड़के की दूसरी लड़की से शादी करवा दी थी। जो नेपाल की रहने वाली है। हालांकि परिजनों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। बहरहाल पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई का पता चल सकेगा। मामले की जांच जारी है।

Also Read
View All

अगली खबर