इसके साथ ही संजय सिंह ने कहा कि हादसे के समय एम्बुलेंस, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की जो व्यवस्था होनी चाहिए थी, वह भी पर्याप्त नहीं थी। उन्होंने आशंका जताई कि अगर समय पर जरूरी इंतजाम उपलब्ध होते, तो कई लोगों की जान बचाई जा सकती थी। AAP सांसद ने कहा कि हादसे की परिस्थितियों और व्यवस्थाओं में हुई संभावित चूक की जांच की जानी चाहिए। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा।